यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'एक भ्रष्टाचारी के संरक्षण में....,' केजरीवाल के समर्थन में जुटे विपक्षी नेताओं पर भड़की JDU
Bihar Political News in Hindi जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने रविवार को दिल्ली में विपक्ष की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक भ्रष्टाचारी के संरक ...और पढ़ें

राज्य ब्यूराे, पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक भ्रष्टाचारी के संरक्षण में सारे भ्रष्टाचारी एकजुट हुए। जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने से देश का विपक्ष बौखलाया हुआ है। इसलिए एक भ्रष्टाचारी को बचाने सारे भ्रष्टाचारी एक जगह जमा हुए।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा स्पष्ट रूप से यह मानना है कि जिन लोगों ने भी जनता को लूटने का काम किया है उसके खिलाफ जांच एजेंसियों को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है, यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत नहीं है। सत्ता के लालच में विपक्ष लोकतंत्र के मूल्यों को रौंद रहा है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली में मंच पर बैठे ज्यादातर नेताओं पर भ्रष्टाचार का संगीन आरोप है। कई नेता जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। सारा विपक्ष भ्रष्टाचार में डूबा है इसलिए ये लोग भ्रष्टाचारी के समर्थन में उतर गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: वह चुनावी महासमर जिसमें एक सीट जीतने को तरस गई RJD; क्या इस 'खेल' कर पाएंगे लालू यादव?
रालोम ने सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में तैनात किए प्रभारी
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को बिहार में एक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लडऩे का मौका मिला है। सीट का बंटवारा होने के साथ ही पार्टी ने सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
खबरें और भी
पार्टी ने ने एक बार फिर सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष मदन चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।