विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RJD MLA चेतन आनंद ने अपने ही सांसद को सुनाई खरी-खोटी; कहा- ठाकुर हैं साहब, नहीं करेंगे बर्दाश्त

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 27 Sep 2023 10:19 AM (GMT+05:30)

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने अपने ही पार्टी के सांसद मनोज झा के खिलाफ ...और पढ़ें

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद
बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद

HighLights

  1. राज्यसभा में कविता पढ़ने के दौरान मनोज झा ने ठाकुरों किया जिक्र
  2. मनोज झा के विरोध में आवाज बुलंद

जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है। बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे व राजद विधायक चेतन आनंद ने अपने ही पार्टी के सांसद मनोज झा के विरोध में आवाज बुलंद कर दी है।    

मनोज झा ने किया था ठाकुरों का जिक्र

सोशल मीडिया पर पोस्ट करके चेतन आनंद ने राजद पार्टी से राज्यसभा सांसद मनोज झा को खूब खरी-खोटी सुनाई है। दरअसल, मामला ठाकुरों से जुड़ा है। महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में बोलते हुए झा ने ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता पढ़ी। इसमें उन्होंने ठाकुरों का जिक्र किया।

यहां तक कि राज्यसभा में कविता पढ़ने के दौरान मनोज झा ने ठाकुरों को मारने तक की बात कह डाली। झा का यही बयान चेतन आनंद को रास नहीं आया और उन्होंने अपने ही पार्टी के सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

चेतन आनंद ने लिखा कि हम "ठाकुर" हैं साहब!! सबको साथ लेकर चलते हैं! इतिहास में सबसे अधिक बलिदान हमारा है! समाजवाद में किसी एक जाती को टार्गेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नहीं!

जब हम दूसरों के बारे में गलत नहीं सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नहीं बर्दाश्त करेंगे!! माननीय सांसद श्री मनोज झा के विचारों का पुरजोर विरोध। 

मनोज झा का संबोधन

मनोज झा ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा था, 'चूल्हा मिट्टी का, मिट्टी तालाब की, तालाब ठाकुर का। भूख रोटी की, रोटी बाजरे की, बाजरा खेत का, खेत ठाकुर का। बैल ठाकुर का, हल ठाकुर का, हल की मूठ पर हथेली अपनी, फसल ठाकुर की। कुआं ठाकुर का, पानी ठाकुर का, खेत-खलिहान ठाकुर के, गली-मोहल्ले ठाकुर के फिर अपना क्या?" 

यह भी पढ़ें- सियासी 'गर्मी' घटाने की कवायद तेज, चेतन आनंद करेंगे पूर्व IAS कृष्णैया की पत्नी से मुलाकात 

झा के इसी बयान पर चेतन आनंद नाराज हो गए। बता दें कि चेतन शिवहर से राजद पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी।  

यह भी पढ़ें- आनंद मोहन ने बेटे की शादी का किया खुलासा, बोले- चेतन आनंद बनेंगे उत्तराखंड में दूल्हे राजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।