Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Singh : अनंत सिंह का दबंग स्टाइल आया सामने, समर्थकों के सामने कर दिया ऐसा कि जमकर लगने लगे नारे

    Updated: Sun, 05 May 2024 08:11 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकल गए हैं। उनके काफिले में सैकड़ों गाड़ियां साथ चल रही थीं। समर ...और पढ़ें

    जेल से बाहर आते ही दिखा अनंत सिंह का टशन (जागरण)
    जेल से बाहर आते ही दिखा अनंत सिंह का टशन (जागरण)

    HighLights

    1. अनंत सिंह का स्वागत बुलडोजर से फूलों की बारिश कर की गई।
    2. अनंत सिंह ने अपने समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today: बिहार के बाहुबली व मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को 15 दिन के पेरोल पर जेल से बाहर निकाला गया है। जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह का टशन दिखने लगा। समर्थकों में खुशी की लहर दिख रही थी। बुलडोजर से फूलों की बारिश की गई। वहीं, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी साथ में मौजूद था। अनंत सिंह के स्वागत की कई तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी देखिए शानदार तस्वीरें...

    अनंत सिंह (Anant Singh) को सैकड़ों समर्थकों ने माला पहनाने की कोशिश की। अनंत सिंह भी काले चश्मे में पूरे टशन में दिख रहे थे। अनंत सिंह मीडिया में एकदम बेबाकी और दबंग स्टाइल में जवाब दे रहे थे। उन्होंने तेजस्वी यादव के बारे में कहा कि वह तेजस्वी को कुछ मानते ही नहीं हैं। इतना सुनते ही समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। 

    अनंत सिंह एकदम पुराने स्टाइल में दिख रहे थे। समर्थकों के चेहरे पर खुशी दिख रही थी। बीच रास्ते में लोगों से मिलकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। लालू के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लालू ने किसी तरह से उनकी मदद नहीं की, इसलिए साथ छोड़ दिए। मेरे जेल जाने पर उनके मुंह से एक बोली नहीं निकला।

    अनंत सिंह का स्वागत बुलडोजर से फूलों की बारिश करके किया गया। समर्थकों में सेल्फी लेने की होड़ देखी गई। वहीं उन्होंने पीएम मोदी को बढ़िया प्रधानमंत्री बताया।

    अनंत सिंह का स्वागत ढोल-नगाड़े के साथ भी किया गया। समर्थकों में काफी उत्साह दिख रहा था। 

    अनंत सिंह इसके बाद काले रंग की गाड़ी में बैठे सीधे अपने गांव के लिए रवाना हो गए। पीछे-पीछे समर्थकों का हुजूम दिख रहा था।

    अनंत सिंह समर्थकों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए। वहीं, गाड़ी में ही लोग फूलों की बारिश कर उनका स्वागत करने लगे।

    खबरें और भी