JDU से निकाले गए अनंत सिंह बनाएंगे पार्टी... 'छोटे सरकार' के बयान से बिहार में हलचल, नीतीश-निशांत पर भी खोले पत्ते
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी ...और पढ़ें

नीतीश जी रहते तो कौन पार्टी से निकाल देता
HighLights
अनंत सिंह ने जेडीयू से निष्कासन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए, कोई गलती नहीं मानी।
अनंत सिंह ने जेडीयू के 12 सीटों पर सिमटने की भविष्यवाणी की।
राज्य ब्यूरो, पटना। Anant Singh News: जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और उन्हें अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है।
अनंत सिंह ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जेडीयू 12 सीटों पर सिमट जाएगी और पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा। हालांकि, उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति अपना सम्मान बरकरार रखने की बात कही।
‘नीतीश जी रहते तो कौन पार्टी से निकाल देता’
अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी उनकी है और वह इस फैसले पर कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने कहा, “अगर वो उचित काम किए हैं और गलत पर पार्टी निकालती है, तो इस पर हमें कुछ नहीं बोलना है।” उन्होंने आगे कहा कि वह कहीं भी रहेंगे, लेकिन नीतीश कुमार के प्रति उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा।
अनंत सिंह ने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार मौजूद रहते तो उन्हें पार्टी से कौन निकालता। निशांत कुमार को लेकर भी उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं बोलेंगे। उनके मुताबिक, पार्टी ने निष्कासन का फैसला लिया है, तो ठीक है।
‘18 साल तक बोलता रहा, तब पार्टी चुप थी’
अनंत सिंह ने अपने निष्कासन के लिए जिम्मेदार लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, बल्कि गलती दूसरी तरफ से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 साल से नीरज कुमार अनाप-शनाप बोलते रहे, लेकिन उस समय पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जेडीयू के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं, बल्कि उनका विरोध केवल नीरज कुमार से है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें अपने काम पर कोई अफसोस नहीं है और जनता ही सबकी मालिक है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता सब जानती है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की खुली चुनौती: बोले- 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU, कहा- अब पता चलेगी औकात
यह भी पढ़ें- बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायक पद से भी हटेंगे!
यह भी पढ़ें- 'न मुझे मरने का गम, न जीने की खुशी', अनंत सिंह बोले- JDU कार्रवाई करे; बिहार में 100 ललन सिंह हैं.. मैं नहीं जानता
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।