Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शराबबंदी का हम भी समर्थन क‍िए थे लेक‍िन...; अनंत सिंह बाेले-सरकार शराब चालू करे, तेजस्‍वी पर तीखा हमला

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 11:32 AM (IST)

    जदयू विधायक अनंत सिंह ने बिहार की राजनीति में फिर हलचल मचाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मोकामा में अस्पताल की मांग की। शराबबंदी पर सवाल उ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अनंत सिंह ने शराबबंदी कानून पर फिर उठाए सवाल।

    2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मोकामा में अस्पताल की मांग।

    3. तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद का बेटा मात्र बताया।

    डिजिटल डेस्क, पटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर अपने बेबाक बयानों से बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

    उन्होंने शराबबंदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को लेकर खुलकर अपनी राय रखी।

    मोकामा में अस्पताल की मांग

    अनंत सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और मोकामा में एक अस्पताल बनवाने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा कि अस्पताल नहीं होने से लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।

    निशांत कुमार को लेकर क्या बोले

    निशांत कुमार के राजनीति में आने और डिप्टी सीएम बनने से इनकार पर अनंत सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि वे राजनीति में आएं और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएं।

    उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा दी है, ऐसे में उम्मीद थी कि निशांत भी आगे आकर काम करेंगे, लेकिन फिलहाल वे सीखना चाहते हैं।”

    तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

    तेजस्वी यादव पर सवाल पूछे जाने पर अनंत सिंह ने तीखा बयान देते हुए कहा कि उनका नाम लेना ही बेकार है। लोग उन्हें सिर्फ लालू प्रसाद के बेटे के रूप में जानते हैं।  

    शराबबंदी पर फिर उठाए सवाल

    शराबबंदी कानून पर उन्होंने एक बार फिर सवाल खड़े किए। अनंत सिंह ने कहा कि “शराबबंदी के बावजूद लोग शराब पी रहे हैं और गलत नशे की ओर जा रहे हैं, जो समाज के लिए ज्यादा खतरनाक है।”

    उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार शराबबंदी पर पुनर्विचार करे और सख्त नियम बनाए कि शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर दिखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।