यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jobs 2025: 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 21 हजार पदों पर भर्ती; 29000 रुपये तक सैलरी
डाक विभाग ने गांव-गांव अपनी संरचना मजबूत करने के लिए सहायक शाखा डाकपाल और ग्रामीण डाक सेवक के 21413 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 मा ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रामीण डाक सेवक के लिए तीन मार्च तक करें आवेदन
- डाक विभाग ने मजबूत संरचना को लेकर आरंभ की नियुक्ति प्रक्रिया
- सहायक शाखा डाकपाल और डाक सेवक की 21 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति
जागरण संवाददाता, पटना। डाक विभाग ने गांव-गांव तक अपनी मजबूत संरचना को लेकर नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की है। इसके तहत सहायक शाखा डाकपाल एवं ग्रामीण डाक सेवक के 21,413 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी तीन मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर छह से आठ मार्च तक सुधार कर सकते हैं। देश के विभिन्न राज्यों में नियुक्ति होनी है। ग्रामीण डाक सेवक के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पार्स करने वाले अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।
अभ्यर्थी की उम्र कितनी होनी चाहिए?
इसमें अभ्यर्थी के पास गणित व अंग्रेजी विषय में पास होना व उम्र सीमा 18 से 40 के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी देय है।
कितनी सैलरी मिलेगी?
- सहायक डाकपाल के लिए 12 से 29,380 हजार रुपये सैलरी निर्धारित है।
- डाक सेवक के लिए 10 हजार से 24,470 रुपये सैलरी होगी।
अभ्यर्थियों का चयन मेधा सूची तैयार कर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कराएंगे। मेधा सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को एसएमएस व पोर्टल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP: तैयार रखें डॉक्यूमेंट्स, शुरू होने वाली है एमपी Excise Constable भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, पढ़ें डिटेल
ये भी पढ़ें- नई जॉब पाने के लिए रिज्यूमे से इन पुरानी डिटेल को करें बाय-बाय, नौकरी की संभावनाएं होंगी मजबूत