विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashok Choudhary: 'कोई आपको न पूछे तो दिल पर लेना छोड़ दीजिए', आखिर अशोक चौधरी ने किसपर कसा तंज? मचा घमासान

Published: Tue, 24 Sep 2024 01:46 PM (IST)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए तंज कसा है। ...और पढ़ें

अशोक चौधरी के नए बयान से सियासत तेज
अशोक चौधरी के नए बयान से सियासत तेज

HighLights

  1. गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें छोड़ दीजिए।- अशोक चौधरी
  2. बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लीजिए, रोज जमा खर्च की चिंता करना छोड़ दीजिए।- अशोक चौधरी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार में मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी के नए बयान ने पूरे बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम कई सारी बातें कहीं हैं। जिसको देखकर माना जा रहा है कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार पर तंज कसा है। 

अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, छोड़ दीजिए. बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए।गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें, छोड़ दीजिए।  

क्षमता में बहुत फर्क पड़ रहा है तो खुद से अपेक्षा करना, छोड़ दीजिए- अशोक चौधरी

चौधरी ने आगे लिखा कि एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए। अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए। यदि इच्छा और क्षमता में बहुत फर्क पड़ रहा है तो खुद से अपेक्षा करना, छोड़ दीजिए। 

हर किसी का पद, कद, मद, सब अलग है इसलिए तुलना करना, छोड़ दीजिए। बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लीजिए, रोज जमा खर्च की चिंता करना, छोड़ दीजिए।  उम्मीदें होंगी तो सदमे भी बहुत होंगे, यदि सुकून से रहना है तो उम्मीदें करना, छोड दीजिए।

यह भी पढ़ें-

अशोक चौधरी समेत 5 कैबिनेट मंत्रियों ने क्या कर दिया ऐसा? जिसको लेकर भड़क उठे तेजस्वी यादव, बिहार में गरमाई सियासत

Nitish Kumar खटखटाएंगे लालू यादव का 'दरवाजा'? CM के करीबी का चौंकाने वाला बयान; सियासी पारा हाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।