Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assembly Election Result: '...जितना तिकड़म कर ले, जनता पूरी तरह', बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मना जीत का जश्न

    By Raman ShuklaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 07:38 PM (IST)

    Assembly Election Result 2023 राजस्थान मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम ...और पढ़ें

    बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मना जीत का जश्न।
    बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मना जीत का जश्न।

    HighLights

    1. 'प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी व 70 बनाम 30 की लड़ाई में खिला कमल'
    2. अबीर-गुलाल लगा व पटाखे फोड़ हजारों कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की अपनी खुशी

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की जीत है। साथ ही यह भी तय हो गया 70 बनाम 30 की लड़ाई में इन तीन राज्यों के बाद अब बिहार की बारी है।

    सम्राट ने बिहार के संदर्भ में स्पष्ट किया कि 30 प्रतिशत यादव एवं मुसलमान छोड़कर सर्व समाज भाजपा के साथ है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत तय है।

    इसके पूर्व बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सम्राट ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया।

    पार्टी कार्यालय में जुटे सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा एवं पटाखे फोड़ तथा मिठाईयां बांट कर अपनी खुशी व उत्साह को व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेन्द्र मोदी की आंधी चल रही है। विपक्ष चाहे जितनी बैठकें व जितना तिकड़म कर ले, जनता पूरी तरह से प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा के साथ है।

    सबका साथ, सबका विकास पर जनता की मुहर

    भाजपा विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर वहां की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह भाजपा की सबका साथ, सबका विकास पर जनता की मुहर है।

    प्रधानमंत्री मोदी की युवा, किसान, महिला एवं गरीबी के विरुद्ध लड़ाई की जीत है। परिणाम ने प्रमाणित कर दिया कि पीएम मोदी पर देश की जनता का अटूट विश्वास है।

    सिन्हा ने कार्यकर्ताओं की बधाइयां स्वीकार करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि अब बिहार की बारी है, सभी अपने उत्साह को बनाए रखें। जीत के जश्न में पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं के साथ सभी मंच, मोर्चे के कार्यकर्ता भी सम्मिलित थे।

    विकास की भी गारंटी हैं मोदी

    विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता हरि सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और सबका साथ, सबका विकास पर मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ एवं राजस्थान की जनता ने भरोसा जताया है। तीन राज्यों के चुनाव नतीजों से यह तय हो गया है कि पीएम मोदी जीत के साथ विकास की भी गारंटी है।

    यह भी पढ़ें - Bihar Madarsa News: बिहार में 50 मदरसों की मान्‍यता रद्द, दरभंगा में सबसे ज्‍यादा 32 पर एक्‍शन; ये है पूरी सूची

    यह भी पढ़ें - Bihar: '50 से 55 प्रतिशत लोग चाहते हैं नया विकल्प', 6 महीने में एक करोड़ लोगों को साथ जोड़ेंगे Prashant Kishor

    खबरें और भी