Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayodhya Ram Mandir: राम रंग में बिहार... अयोध्या भेजा जाएगा सोने का धनुष-बाण, 10 हजार भक्तों के बीच प्रसाद का भी होगा वितरण

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 12:45 PM (GMT+05:30)

    आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य उत्सव देखने को मिलेगा। पूरे देश की दृष्टि उस पर टिकी है पर बिहार में उत्साह कुछ विशेष ही है। प्रभु राम की ससुराल ...और पढ़ें

    अयोध्या भेजा जाएगा सोने का धनुष-बाण। फोटो- जागरण
    अयोध्या भेजा जाएगा सोने का धनुष-बाण। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. मिथिला का पाग, पान, मखाना समेत अन्य उपहार किए जाएंगे भेंट
    2. पटना के राम-जानकी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    जागरण संवाददाता, पटना। अयोध्या नगरी में उत्सव है, पूरे देश की दृष्टि उस पर टिकी है पर बिहार में उत्साह कुछ विशेष ही है। प्रभु राम की ससुराल बिहार के मिथिला में है, सो सदियों बाद अपने पाहुन (दामाद) के आंगन को सजता देख यहां के लोग भावुक हैं।

    बेटी की ससुराल अयोध्या के लिए क्या-क्या उपहार भेजे जाएं, उसकी सूची बन रही है। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले सोने का धनुष-बाण भी अर्पित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि धनुष-बाण भेजने के संबंध में अभी निर्णय किया गया है। निर्माण से संबंधित अन्य बिंदुओं पर दो-तीन दिन के अंदर विमर्श कर तय किया जाएगा। इसके अलावा उनकी ससुराल का पाग, पान व मखाना समेत अन्य उपहार भी भेंट किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि इस मौके पर राजधानी पटना के राम-जानकी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना तथा रामचरित मानस का पाठ किया जाएगा। यहां घी के दीपक जला कर रामोत्सव मनाया जाएगा।

    अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कान) मंदिर की ओर से अयोध्या में भक्तों के लिए 15 जनवरी से 15 फरवरी तक सुबह से रात तक 10 हजार भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 10 ट्रक चावल अयोध्या भेजा जाएगा।

    खबरें और भी

    वहीं, इस्कान मंदिर पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने बताया कि देश-विदेश में इस्कान मंदिर की ओर से भक्तों के बीच करीब दो लाख भगवद्गीता का निशुल्क वितरण किया जाएगा। पूरी अयोध्या में घूम-घूम कर सभी भक्त हरे कृष्ण हरे राम का कीर्तन करेंगे। वहां पर स्टेज शो भी होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    अयोध्या भेजने के लिए जनकपुरधाम में भार पहुंचा रहे श्रद्धालु

    मधुबनी (हरलाखी) में अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नेपाल के जनकपुरधाम से 11 सौ भार (उपहार) गुरुवार को जाएगा। इसके लिए श्रद्धालु भार लेकर जानकी मंदिर कार्यालय में पहुंचने लगे हैं। वहां कार्यालय संचालक भार को बांस के चंगेरे (दउरा) में सजाकर जमा कर रहे हैं।

    भार के साथ 251 श्रद्धालु अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। इसमें मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास व जनकपुरधाम उपमहानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह सहित अन्य होंगे। भार गोरखपुर के रास्ते छह जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा।

    यह भी पढ़ें-

    Narendra Modi: बिहार की बेटी स्वाति मिश्रा के मुरीद हुए पीएम मोदी, 'राम आएंगे' भजन को शेयर कर जमकर की तारीफ

    'यूपी में सिर्फ इंतजार,बिहार में नौकरियों की भरमार', नीतीश के दिग्गज मंत्री का योगी सरकार पर हमला