यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayodhya Ram Mandir: 'स्मृति ईरानी से...', Nitish Kumar के मंत्री का बड़ा बयान; क्या BJP अब करेगी पलटवार?
नीतीश कुमार के मंत्री मदन सहनी ने राम मंदिर का जिक्र कर स्मृति ईरानी पर बड़ा हमला बोला है। मदन सहनी का कहना है कि हमें स्मृति ईरानी से सनातनी सर्टिफिक ...और पढ़ें

HighLights
- जदयू मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- मंत्री शीला मंडल बोली- हमारे नेता वसुधैव कुटुम्बकम् में विश्वास रखते हैं
राज्य ब्यूरो, पटना। Ayodhya Ram Mandir समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आईएनडीआईए के नेताओं को सनातनी और राम भक्त का प्रमाण पत्र देने का अधिकार स्मृति ईरानी के पास नहीं है। हमें जब इच्छा होगी तब अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। किसी के कहने पर किसी खास तारीख को ही हम क्यों जाएं?
गुरुवार को मदन सहनी ने प्रदेश जदयू मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पत्रकारों से यह बात कही। बता दें कि बुधवार को केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने बयान दिया था कि कांग्रेस ने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल के मिले आमंत्रण को ठुकरा कर 100 करोड़ सनातनियों का अपमान किया है।
'जिन लोगों ने भी सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कहा है...'
राजद कोटे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता के बयान पर मदन सहनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी पार्टी भारतीय सेना पर कभी भी प्रश्न चिह्न नहीं लगाती है। भारत की महान सेना सीमा की सुरक्षा के लिए तत्पर है। जिन लोगों ने भी सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कहा है उनसे उनकी बातों का आधार या स्रोत पूछना चाहिए।
'हम सीताराम कहने वाले लोग हैं'
वहीं, परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि हम सीताराम कहने वाले लोग हैं। मिथिला माता सीता की जन्म भूमि रही है। भगवान राम और माता सीता में हमारी अटूट आस्था है। धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में किसे जाना चाहिए और किस नहीं जाना चाहिए, इस पर राजनीतिक टीका-टिप्पणी उचित नहीं है। हमारी पार्टी और हमारे नेता सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हम वसुधैव कुटुम्बकम् में विश्वास रखते हैं।