बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बंपर जीत, सम्राट समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
Bihar Bankipur By Election Results 2026 Live Updates: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। इसमें प्रशांत किशोर ने बीजेपी के पुराने क ...और पढ़ें
-1785766435622_m.webp)
प्रशांत किशोर। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Bankipur By Election Result Live: बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इसमें जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने 19246 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें 63946 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 44700 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 14241 वोट मिले हैं।
प्रशांत की जीत के बाद बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियों के बयान सामने आ रहे हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम पल-पल की अपडेट दे रहे हैं।