बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बंपर जीत, सम्राट समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
Bihar Bankipur By Election Results 2026 Live Updates: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। इसमें प्रशांत किशोर ने बीजेपी के पुराने किले को ध्वस्त कर दिया है और 19246 वोटों से जीत हासिल की है।
-1785766435622_m.webp)
प्रशांत किशोर। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Bankipur By Election Result Live: बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इसमें जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने 19246 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें 63946 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 44700 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 14241 वोट मिले हैं।
प्रशांत की जीत के बाद बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियों के बयान सामने आ रहे हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम पल-पल की अपडेट दे रहे हैं।
Bankupur By-Election Live: जीत के बाद प्रशांत किशोर का रोड शो, भारी संख्या में समर्थक मौजूद
बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर का रोड शो चल रहा है। इसमें जनसुराज के समर्थक मौजूद हैं। गाड़ी की छत पर बैठकर प्रशांत अभिवादन कर रहे हैं।
#WATCH | बिहार | बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने पटना में रोड शो किया। pic.twitter.com/z6Xn0Wolfo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं: प्रशांत
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा से विजयी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, "मेरी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। दरअसल बात यह है कि क्या बिहार के 13 करोड़ लोगों का जीवन सुधारने के लिए किसी काबिल व्यक्ति को हमारा नेतृत्व नहीं करना चाहिए? या किसी ऐसे व्यक्ति को नेतृत्व करना चाहिए, जिसके चाल-चरित्र और चेहरे पर प्रश्न चिन्ह है? बात व्यक्ति की भी नहीं है, बल्कि बात यह है कि जिस भाजपा को हम वोट देते हैं, क्या उनकी जिम्मेदारी केवल गुजरात के प्रति है? गुजरात में 1 लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन बनें लेकिन बिहार के लोगों के बारे में भी कुछ सोचा जाए।"
'भगवान को नचाने का अहंकार...', प्रशांत किशोर की जीत पर अखिलेश यादव का बयान
अखिलेष यादव ने X पर लिखा, भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझनेवालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है और साथ ही उनके घमंड का बुख़ार भी। उन्होंने कहा कि ये युवाओं की एकता और उनके अभिभावकों के आक्रोश का संयुक्त परिणाम है। अब तो भाजपावाले भी अपने ही ‘किसी’ का इस्तीफ़ा मांगेंगे क्योंकि जो अपनी ही विधानसभा हार गये उनके भरोसे नाव कैसे पार होगी।
CM सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को दी जीत की बधाई, कहा- जनता के निर्णय का सम्मान
बांकीपुर में जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर की जीत पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।
'जनादेश का सम्मान', प्रशांत की जीत पर विजय सिन्हा का बयान
बांकीपुर विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह लोकतंत्र की धरती है और हम जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी रही है। विपक्ष की तरह हम चुनाव आयोग या EVM पर दोष नहीं मढ़ते। हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं और जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। हम इस बात की गहन समीक्षा करेंगे कि गलतियां कहां और क्यों हुईं।"
#WATCH | Patna | On Prashant Kishor inching towards victory in the Bankipur Assembly election, State Minister Vijay Kumar Sinha says, "This is the land of democracy, and we respect the people's mandate. The Bharatiya Janata Party has always stood by democratic values. Unlike the… pic.twitter.com/2d73cpXiS3
— ANI (@ANI) August 3, 2026
प्रशांत किशोर को मिले 64151 वोट, फाइनल राउंड के आंकड़े आए सामने
32 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 19324 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 64151 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 44827 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 14273 वोट मिले हैं।
29वें राउंड में प्रशांत किशोर की बढ़त का अंतर कम, भाजपा उम्मीदवार 18964 वोटों से पीछे
29 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 18964 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 61075 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 42111 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 13625 वोट मिले हैं।
बांकीपुर में शानदार जीत की ओर प्रशांत किशोर, भाजपा 19419 वोटों से पीछे
28 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 19419 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 59213 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 39794 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 13260 वोट मिले हैं।
प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे, राजद का बेहद खराब प्रदर्शन
27 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 55780 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 38893 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 12461 वोट मिले हैं।
बांकीपुर में शानदार प्रदर्शन पर प्रशांत का बयान, कहा- दो-तीन महीनों में सुधार दिखेगा
बांकीपुर उपचुनाव में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने कहा कि इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे। उन्होंने कहा कि वो बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते। उनके विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखेंगे।
प्रशांत किशोर की जबरदस्त बढ़त, बीजेपी प्रत्याशी 15864 वोटों से पीछे
26 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 15864 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 53566 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 37702 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 11933 वोट मिले हैं।
प्रशांत किशोर 13868 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result Live Update: 24 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 13868 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 34566 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 48434वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 11197 वोट मिले हैं।
प्रशांत किशोर 13269 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result Live Update: 23 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 13269 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 33108 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 46377 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 10925 वोट मिले हैं।
प्रशांत किशोर 12809 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result: 22 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 12809 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 31716 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 44525 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 10562 वोट मिले हैं।
प्रशांत किशोर 11621 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result Live: 20 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 11621 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 28548 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 40169 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 10035 वोट मिले हैं। 20वें राउंड के बाद जन सुराज कार्यालय में अबीर-गुलाल और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया गया।
#WATCH | Jan Suraaj workers celebrate with colours and sweets at the party camp office in Patna as party Founder Prashant Kishor leads by 9581 votes after the 17th round of counting of the Bankipur by-elections in Bihar. pic.twitter.com/Ays70Jwg9J
— ANI (@ANI) August 3, 2026
प्रशांत किशोर 11289 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result: 19 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 11289 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 26912 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 38201 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 9795 वोट मिले हैं।
प्रशांत किशोर 10436 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result Live : 18 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 10436 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 25277 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 35713वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 9316वोट मिले हैं।
जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
Bankipur By Poll Result: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त जारी रहने पर पटना में जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मना रहे।
#WATCH | Bihar | Jan Suraaj workers in Patna celebrate as Prashant Kishor continues to lead in Bankipur bypoll pic.twitter.com/9CvXfOBalT
— ANI (@ANI) August 3, 2026
बिहार में लोकतंत्र को जिंदा रखने की दिशा में बड़ी जीत
Bankipur Result: बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर की बढ़त पर पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा, "हम बांकीपुर की जनता को बदलाव, प्रशांत किशोर और जन सुराज को चुनने के लिए बधाई और धन्यवाद देते हैं। प्रशांत किशोर को हर वर्ग से समर्थन मिला है। इससे पता चलता है कि कोई भी ऐसा इलाका नहीं है जहां जन सुराज की आवाज न पहुंची हो। यह बिहार में लोकतंत्र को जिंदा रखने की दिशा में एक बड़ी जीत है।"
"पिछले 2-3 चुनावों में हमने देखा है कि बीजेपी क्या कर सकती है। इस बार भी उन्होंने पूरी कोशिश की। जिस तरह बीजेपी से जुड़े लोगों ने गुंडागर्दी की और प्रशासन ने उनका साथ दिया, कुछ भी हो सकता था। हमें बड़ी संख्या में ऐसे 'साइलेंट वोटर्स' का समर्थन मिला है।"
#WATCH | Patna | On Jan Suraaj chief Prashant Kishor leading in Bankipur bypoll, party's Bihar unit president Manoj Bharti says, "We congratulate and also thank the people of Bankipur for choosing change, Prashant ji and Jan Suraaj. Across the lines, Prashant ji has received… pic.twitter.com/isVaChnvKQ
— ANI (@ANI) August 3, 2026
प्रशांत किशोर 9581 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result : 17 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 9581 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 23957 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 33538 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 8272 वोट मिले हैं।
प्रशांत किशोर 8966 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result Live Update : 16 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 8966 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 22776 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 31742 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 7500 वोट मिले हैं। राजद उम्मीदवार 24242 वोटों से पीछे चल रही है। ऐसे में माना जा सकता है कि राजद रेस से बाहर हो चुकी है।
Bankipur Result Live: 15 राउंड के बाद PK को 8202 वोटों की लीड
15 राउंड की गिनती के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर 8202 वोटों की लीड के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें अभी तक कुल 29752 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर बीजेपी के नीरज कुमार हैं। उन्हें अभी तक 21550 वोट मिले हैं। वहीं, राजद की रेखा कुमारी 6755 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुईं हैं।
Bankipur By Election Result Live: 13 राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकडों के मुताबिक, जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 7119 वोटों की लीड से पहले नंबर पर चल रहे हैं। उनको अभी तक कुल 26113 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर राजद की रेखा कुमारी हैं।
12 वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 6646 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result Live Update : 12 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 6646 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 17110 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 23756 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 4850 वोट मिले हैं।
11 वें राउंड के बाद प्रशांक किशोर 6419 वोटों से आगे
Bankipur By Election Result :11 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 6419 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 15522 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 21941वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 4223 वोट मिले हैं।
6 हजार वोटों से आगे प्रशांत किशोर
Bankipur By Election Result Live:10 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 6011 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 14048 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 20059 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 3983 वोट मिले हैं। वहीं 185 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।
प्रशांत किशोर 5272 वोट से आगे

Bankipur Result Live Update: प्रशांत किशोर नौवें राउंड तक 17856 वोट लेकर 5272 वोट से आगे हैं। नीरज कुमार 12584 वोट के साथ दूसरे स्थान पर और राजद की रेखा कुमारी 3449 मत के साथ तीसरे स्थान पर है। रेखा कुमारी रिकॉर्ड 14407, नीरज कुमार 5272 मत से पीछे हैं। चौथे स्थान पर 372 मत लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम हैं।
जन सुराज के दफ्तर पर जश्न
Bankipur By Poll Result Live: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सातवें राउंड के बाद पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की 4500 से ज्यादा वोटों की बढ़त के बाद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | Patna, Bihar | Jan Suraaj Party workers celebrate at the camp office following party Founder Prashant Kishor's 3800+ votes lead after the 7th round of counting of the Bankipur Assembly by-election. https://t.co/32HIxuwSn9 pic.twitter.com/wjxSl1EmBN
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Bankipur Result Live: 4556 वोटों से प्रशांत कुमार आगे
8 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 4556 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 11081 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 15637 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 2991 वोट मिले हैं। वहीं 141 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।
Bankipur By Election Result: सातवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार
सातवें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 3811 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 9689 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 13500 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 2599 वोट मिले हैं।
छठे राउंड के बाद प्रशांक किशोर की बढ़त 3 के पार
Bankipur By Election Result Live: छठे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 3451वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 8152 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 11603 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 2154 वोट मिले हैं।
स्मोक गन के सामान के साथ युवक गिरफ्तार
Bankipur By Election Result: काउंटिंग सेंटर के बाहर से एक युवक को बैग के साथ हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि बैग में स्मोक गन की सामग्री थी।
पांचवें राउंड में प्रशांत किशोर की बढ़त मजबूत
Bankipur Upchunav Result: पांचवें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 2319 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 6652 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 8971 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 1534 वोट मिले हैं।
प्रशांत किशोर की हार तय
Bankipur By Election Result: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "उन्हें किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। प्रशांत किशोर की हार तय है। वे बहुत बड़े अंतर से हारेंगे। बांकीपुर की जनता विकास कार्यों से बेहद खुश है। नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह बदल गया है। सम्राट चौधरी ने विकास के इस सफर को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया है। इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
VIDEO | On Bankipur by-election in Bihar, Janata Dal (United) national spokesperson Rajeev Ranjan Prasad (@RajivRanjanJDU) says, "They should not be under any illusion. Prashant Kishor's defeat is certain. He will lose by a huge margin. The people of Bankipur are extremely… pic.twitter.com/rtcfIYYA83
— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2026
चौथे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे

Bankipur By Election Result Live: चौथे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1145 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 5124वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 6269 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 767 वोट मिले हैं।
तीसरे राउंड में प्रशांत किशोर आगे
Bankipur By Election Result: तीसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1162 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 3870 वोट मिले हैं। वहीं राजद के उम्मीदवार को 767 वोट मिले हैं।
Bankipur Chunav Result: बीजेपी कार्यकर्ता बना रहे लड्डू
पटना में बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के बांकीपुर उपचुनाव उम्मीदवार नीरज सिन्हा की जीत की उम्मीद में कई किलोग्राम लड्डू तैयार कर रहे हैं।
#WATCH | Bihar | BJP workers in Patna are preparing several kilograms of Ladoos, anticipating the victory of Neeraj Sinha, the party's Bankipur bypoll candidate pic.twitter.com/Q7nXtrvgyK
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Bankipur Chunav Result: दूसरे राउंड में प्रशांत किशोर को मिले 3795 वोट
दूसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1161 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 2634 वोट मिले हैं। वहीं राजद के उम्मीदवार को 664 वोट मिले हैं।
Bankipur By Election Result Live: प्रशांत किशोर 862 वोट से आगे

पहले राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 1363 वोट मिले हैं। वहीं राजद के उम्मीदवार को 505 वोट मिले हैं।
Bankipur Chunav Result: पहला राउंड में बीजेपी को 1423 वोट
बांकीपुर उपचुनाव राउंड 1: EVM की गिनती
जनसुराज - 2,220
बीजेपी- 1,423
राजद- 501
Bankipur By Election Result: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी
बांकीपुर उपचुनाव में पोस्टल बैलेट की गिनती का काम पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद अब ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
Bankipur By Election Result Live: सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।
Bankipur Chunav Result: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
VIDEO | Bihar: Tight security arrangements in place ahead of counting of votes for the Bankipur Assembly by-poll. Visuals from A.N. College counting centre, Patna.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/H39bS6OYdf
Bankipur By Election Result: 25 प्रत्याशियों के भाग्य का होना है फैसला
सुबह 8 बजे से मतगणना
9 बजे सुबह पोस्टल बैलेट का पहला रुझान
9 बजे सुबह ईवीएम की शुरू
21 राउंड में मतगणना, दोपहर तक तस्वीर होगी साफ
14 टेबल बनाए गए हैं मतगणना के लिए
25 प्रत्याशियों के भाग्य का होना है फैसला
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में 34.31 प्रतिशत मतदान हुए हैं
1,30,234 किया है लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग
Bankipur Chunav Result: शुरू हुई वोटों की गिनती
बांकीपुर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग के लिए कुल 14 टेबल बनाए गए हैं। हर टेबल पर तीन मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है। कुल 21 राउंड में गिनती होगी।
Bankipur Chunav Parinam: हंगामा करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश
वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हुए हंगामे से सबक लेते हुए प्रशासन ने मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार पर जिला पुलिस की तैनाती की है। प्रशासन द्वारा गड़बड़ी की कोशिश और हंगामा करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Bankipur By Election Result: बिना पास के गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
काउंटिंग के दौरान मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के द्वरा पार निर्गत किया गया है। एक पास से एक व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
Bihar Bankipur By Election Result: थोड़ी देर में शुरू होगी गिनती
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज होगी। केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों की वीडियो।
#WATCH पटना, बिहार: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज होगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों की वीडियो। pic.twitter.com/qtFx2llTeD
बांकीपुर उपचुनाव परिणाम 2026: पासधारकों को ही मतगणना केंद्र में मिलेगा प्रवेश
पटना जिला प्रशासन ने साफ निर्देश दिया है कि मतगणना केंद्र में केवल वही लोग आ सकेंगे, जिनके पास वैध प्रवेश पास होगा। व्यवस्था को पारदर्शी और नियंत्रित रखने के लिए प्रत्येक आदमी के लिए अलग-अलग पास जारी किए गए हैं।
Bankipur Result Live Updates: शुरू के आधे घंटे तक पोस्टल बैलेट की होगी काउंटिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट पेपर से डाले गए वोटों की गिनती के आधे घंटे बाद ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।