विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकीपुर में चुनावी रण सज गया! BJP-RJD समेत पांच उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, दावों और संदेशों की भी हुई सियासत

Published: Thu, 09 Jul 2026 10:14 PM (IST)

बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा और राजद सहित पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही चुनावी ...और पढ़ें

नामांकन के बाद क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन

नामांकन के बाद क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन

HighLights

  1. बांकीपुर उपचुनाव में पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।

  2. भाजपा के अभिषेक सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता प्रमुख दावेदार।

  3. एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया, राजद के बड़े नेता अनुपस्थित रहे।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की लड़ाई अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। गुरुवार को भाजपा और राजद समेत पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया।

नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन, बड़े दावे और राजनीतिक संदेशों का दौर भी देखने को मिला। दोनों प्रमुख दलों ने जीत को लेकर अपने-अपने दावे पेश किए।

NDA ने दिखाया ताकत का प्रदर्शन

nda

 

भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी ने नामांकन से पहले मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सांसद रविशंकर प्रसाद और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन

nda

 

नामांकन के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण किया और चुनावी माहौल बनाने की कोशिश की। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि बांकीपुर की जनता इस बार भी एनडीए के साथ खड़ी है और पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएगी।

RJD ने भी भरा दम, 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा

rjd

 

राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने भी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने महागठबंधन की जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि इस बार बांकीपुर में चार दशक पुराना चुनावी रिकॉर्ड टूटेगा और महागठबंधन जीत दर्ज करेगा।

नामांकन में नहीं दिखे बड़े राजद नेता

रेखा गुप्ता के नामांकन के दौरान राजद के बड़े नेताओं की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही। न तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और न ही लालू परिवार का कोई सदस्य इस मौके पर मौजूद दिखाई दिया।

पांच उम्मीदवारों ने ठोकी ताल

namankan 1

भाजपा और राजद के अलावा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार तनवीर आलम ने भी नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार महेश कुमार और अनिल दास भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

namankan 2

 

अब प्रचार और रणनीति की बारी

namankan 3

 

नामांकन प्रक्रिया के बाद अब सभी दल प्रचार अभियान और जनसंपर्क को तेज करने की तैयारी में जुट गए हैं। बांकीपुर का यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट का मुकाबला नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर का संकेत भी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: आधा किलो सोना, जमीन और राइफल... RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता के हलफनामे ने खींचा ध्यान

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: मैट्रिक पास BJP उम्मीदवार पर ₹10 लाख का कर्ज, ₹20 लाख की है अभिषेक की कुल प्रॉपर्टी