Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में आग तापने के दौरान विवाद, युवक के पेट में मारी गोली; हालत नाजुक

    Updated: Sat, 03 Jan 2026 11:14 PM (IST)

    बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में अलाव तापने के दौरान हुए विवाद में 40 वर्षीय धर्मवीर पासवान को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ...और पढ़ें

    घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    HighLights

    1. जलगोविंद गांव में अलाव तापने के दौरान गोलीबारी हुई।

    2. धर्मवीर पासवान गंभीर रूप से घायल।

    3. पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में शनिवार की रात अलाव तापने के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया, जिससे लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को लहूलुहान हालत में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

    वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान 40 वर्षीय धर्मवीर पासवान के रूप में हुई है।

    थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि जख्मी युवक अपने घर के पास कुछ लोगों के साथ अलाव ताप रहा था। इसी दौरान आरोपित और जख्मी युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़कर गोलीबारी की घटना में तब्दील हो गया। गोली लगने से धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

    परिजनों का कहना है कि उसे तीन गोलियां लगी हैं, जबकि चिकित्सकों का कहना है कि पेट में एक गोली लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जख्मी युवक भक्तई करता था। इस घटना ने गाव में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के उपाय बढ़ा दिए हैं।