विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने भाजपा के मंत्रियों को दे दिया टास्क, एक घंटे तक चली बैठक

Published: Tue, 06 May 2025 08:38 PM (IST)

जदयू कोटे के अपने मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने भाजपा के मंत्रियों के साथ की बैठक
  2. बुधवार को एनडीए के घटक दलों से होगी बातचीत
  3. बैठक में सम्राट, दिलीप और दलसानिया भी थे मौजूद

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा कोटे के अपने मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में उनसे राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के मंत्री और एनडीए के घटक दलों के नेता-कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करें।

विकसित बिहार के बारे में दें जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विकसित बिहार के बारे में जनता को जानकारी दें। चुनावी वर्ष में लोगों को बताए कि एनडीए की सरकार राज्य के विकास के लिए समर्पित रही है और आने वाले दिनों में भी यह सरकार जरूरी है।

तथ्यों के आधार पर बताया जाए

नीतीश ने कहा कि जनता को 2005 के पहले और बाद के बिहार के बारे में तथ्यों के आधार पर जानकारी दें। उन्होंने हाल ही में विकास से जुड़ी एक पुस्तिका का विमोचन किया था। पुस्तिका का नाम-बिहार का नव निर्माण, 20 साल बिहार के, बदलते बिहार के है।

पुस्तिका में वर्णित तथ्यों को प्रचारित करें

एनडीए सरकार के पहले और बाद की स्थितियों का विवरण आंकड़े के साथ दिया गया है। मुख्यमंत्री की अपेक्षा थी कि मंत्री्, दलों के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच इस पुस्तिका में वर्णित तथ्यों को प्रचारित करें। इसमें कानून व्यवस्था, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, नौकरी सहित अन्य विकास योजनाओं का तुलनात्मक विवरण दिया गया है।

जदयू कोटे के मंत्रियों के साथ हुई थी बैठक

इसके पहले सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू कोटे के अपने मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। उसी को विस्तार देते हुए मंगलवार को भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक हुई है। यह करीब सवा घंटे तक चली।

भाजपा के कई बड़े नेता रहे मौजूद

भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मंत्री प्रेम कुमार, रेणु देवी एवं जनक राम शामिल थे।

बुधवार को एनडीए की बैठक

मुख्यमंत्री निवास पर बुधवार को एनडीए के घटक दलों की बैठक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।