Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM मोदी के बिहार दौरे से पहले BJP नेताओं की क्लास लेंगे अमित शाह, चुनाव को लेकर देंगे 'गुरुमंत्र'

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 05:01 PM (IST)

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 29 मार्च की शाम को बिहार पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अप्रैल में प्रस्तावित बिहार यात्रा से ...और पढ़ें

    29 मार्च को पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक। (फोटो जागरण)
    29 मार्च को पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. बापू सभागार एवं गोपालगंज में 30 मार्च को दो कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
    2. बिहार भाजपा कोर ग्रुप की लेंगे बैठक

    राज्य ब्यूरो, पटना। Amit Shah Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अप्रैल में प्रस्तावित बिहार यात्रा से पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 29 मार्च की शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी नेताओं को विधानसभा चुनाव तैयारियों का पाठ पढ़ाएंगे।

    शाह ने दो दिवसीय बिहार यात्रा के पहले दिन रात्रि में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के विधायक, विधान पार्षद एवं सांसदों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होेंगे।

    इसके उपरांत शाह बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। इसमें बिहार भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के अतिरिक्त कोर ग्रुप के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

    गोपालगंज में जनसभा को करेंगे संबोधित

    वहीं, 30 मार्च को बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम एवं गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले 25 मार्च को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की भी बिहार यात्रा प्रस्तावित है।

    भाजपा के चाणक्य की बिहार यात्रा को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। अमित शाह की दो दिवसीय बिहार यात्रा की गुरुवार को विधान परिषद प्रांगण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पुष्टि की।

    बिहार यात्रा के दौरान यह संभव है कि अमित शाह बिहार से जुड़े एनडीए के शीर्ष नेताओं के साथ भी मंत्रणा कर सकते हैं। संभव है कि इससे पहले प्रदेश संगठन से जुड़े कई अहम निर्णय को पार्टी नेतृत्व अंतिम रूप दे सकता है।

    छह जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम पर लग सकती है अंतिम मुहर

    इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा के साथ ही शेष छह जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

    दरअसल, दिल्ली की जीत के उपरांत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की नजर बिहार विधानसभा चुनाव तैयारियों पर टिक गई है।

    आजीवन भाजपा के लिए समर्पित रहे नरेंद्र सिंह पटेल की मनाई गई पुण्यतिथि 

    वहीं, दूसरी ओर सोनपुर में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह पटेल की शुक्रवार को सोनपुर बहेरवा गाछी में प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

    श्रद्धांजलि सभा में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि वह जीवन के अंतिम पड़ाव तक भाजपा संगठन को मजबूत किए जाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहे।

    उन्होंने पार्टी की नीति एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया और समाज के वंचित लोगों के लिए भी लगातार संघर्ष करते रहे। उनके समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।

    विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद ने कहा कि ऐसे लोग हमेशा समाज में प्रतिष्ठा की नजर से देखे जाते हैं। पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें उनके कार्यों के लिए पार्टी ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज सदा याद करेगा।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती तथा समाज के उत्थान के लिए सदैव कार्य करते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीत चौरसिया ने की। 

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Election: अमित शाह ने संभाला बिहार चुनाव का मोर्चा, इस तारीख को हो सकती है प्रदेश में एंट्री

    'राष्ट्रगान के बीच में...', CM नीतीश के बचाव में आए पप्पू यादव, पूछा- क्या लालू जी से गलती नहीं हुई?

    खबरें और भी