यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Begusarai News: राजेन्द्र सेतु से नीचे गिरकर बाइक सवार युवक की मौत, इस वजह से हुआ हादसे का शिकार
Begusarai News Today बीते मंगलवार को हाथीदह के राजेन्द्र सेतु पुल पर भीषण हादसा हो गया। इस पुल से गिरकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बेगूसराय के पट ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार के हाथीदह के राजेंद्र पुल से गिरने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई
- मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के पटेल चौक निवासी रितेश कुमार कुमार के रूप में हुई है।
जागरण संवाददाता, मोकामा (पटना)। Begusarai News: मंगलवार को हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र सेतु से नीचे गिरकर एक मोटर साइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के पटेल चौक निवासी महेश साव के पुत्र रितेश कुमार (30) के रुप में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी तेज रफ्तार में मोटर साइकिल से बेगूसराय से मोकामा की ओर जा रहा था।
राजेन्द्र सेतु पर असंतुलित होकर वो रेलिंग से टकराकर नीचे रेल पटरी के किनारे गिर गया।तत्काल ही हाथीदह थाना की पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें