Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बेगूसराय नहीं... अब यह जिला बना बिहार का सर्वाधिक प्रदूषित शहर, पटना और आरा की भी हालत खराब

    By Niraj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 11:55 AM (IST)

    Bihar Newsबिहार में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं वायु प्रदूषण ने लोगों का हाल खराब कर रखा है। प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। एक शहर ऐसा भी ...और पढ़ें

    बिहार के भागलपुर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर (जागरण)
    बिहार के भागलपुर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में प्रदूषण के मामले में भागलपुर ने बेगूसराय को पीछे छोड़ दिया है।
    2. कई शहरों में वायु प्रदूषण की मात्रा 300 एक्यूआइ के पार रिकार्ड की गई।

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में वायु प्रदूषण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। भागलपुर शनिवार को राज्य का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 410 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। वहीं, पटना की हवा 307 एक्यूआइ के साथ अत्यंत खराब स्तर पर रही।

    राजगीर, छपरा, आरा, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर में वायु प्रदूषण की मात्रा 300 एक्यूआइ के पार रिकार्ड की गई। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के विशेषज्ञों का कहना है वातावरण में कोहरे का प्रभाव बढ़ने के कारण वायु प्रदूषण की स्थिति खराब हो गई है।

    पटना में इको पार्क की स्थिति बेहद खराब

    राजधानी में इको पार्क की स्थिति शनिवार को बेहद खराब रही। वहां पर एक्यूआइ की मात्रा 362 रिकार्ड की गई। राजधानी में सबसे कम वायु प्रदूषण पटना सिटी में था। विशेषज्ञों का कहना है कि पटना में निर्माण कार्य ही प्रदूषण का मुख्य कारण है। अगर उसके मानकों का पालन नहीं किया गया तो भविष्य में स्थिति और खराब हो सकती है।

    राजधानी में प्रदूषण की स्थिति

    स्थान : एक्यूआइ

    इको पार्क : 362

    गांधी मैदान : 360

    राजवंशी नगर : 309

    पटना सिटी : 271

    तारामंडल : 230

    प्रमुख शहर : एक्यूआइ

    भागलपुर : 410

    सहरसा : 378

    राजगीर : 358

    अररिया : 338

    छपरा : 335

    आरा : 326

    पूर्णिया : 320

    मुंगेर : 301

    प्रदूषण के मानक

    0 से 50 : अच्छा

    51 से 100 : संतोषजनक

    101 से 200 : मध्यम

    201 से 300 : खराब

    301 से 400 : अत्यंत खराब

    400 से अधिक : गंभीर या खतरनाक

    यह भी पढ़ें

    Ram Mandir: 'अयोध्या में किसी का श्राद्ध हो रहा है क्या', निमंत्रण को लेकर जेडीयू सांसद के बिगड़े बोल

    Bihar News: शीत लहर कब चलती है, बच्चों के लिए कितना खतरनाक? पढ़ें इससे बचाव के उपाय

    खबरें और भी