Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Ratna: अब तक 49 हस्तियों को मिला है भारत रत्न, बिहार के चार लोगों को मिला है यह सर्वोच्‍च सम्मान

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 06:16 AM (IST)

    भारत रत्न का सफर 70 वर्षों का है। पहली बार 1954 में भारत रत्न पुरस्कार दिए गए थे। तब से अब तक बीते 70 सालों में केवल 49 हस्तियों को ही देश का सबसे बड़ ...और पढ़ें

    भारत रत्‍न डॉ.राजेन्‍द्र प्रसाद और जननायक कर्पूरी ठाकुर की फाइल फोटो
    भारत रत्‍न डॉ.राजेन्‍द्र प्रसाद और जननायक कर्पूरी ठाकुर की फाइल फोटो

    HighLights

    1. पहली बार 1954 में भारत रत्न पुरस्कार दिए गए थे

    कुमार रजत, पटना। भारत रत्न का सफर 70 वर्षों का है। पहली बार 1954 में भारत रत्न पुरस्कार दिए गए थे। तब से अब तक बीते 70 सालों में केवल 49 हस्तियों को ही देश का सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न मिला है। बिहार के लिए यह भी गौरव की बात है कि बिहार के चार लोगों को भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया है।

    यूं तो पहली बार 1954 में तीन शख्सितयों, भारत के गर्वनर जनरल रहे सी राजगोपालाचारी, देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक सीवी रमण को भारत रत्न दिया गया, मगर बिहार से पहला भारत रत्न सम्मान  1962 में मिला। बिहार के जीरादेई में जन्मे स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को यह सम्मान दिया गया।

    इसके बाद 1999 में स्वतंत्रता सेनानी और आपातकाल के हीरो जयप्रकाश नारायण को भारत रत्न सम्मान दिया गया।

    बिहार के लिए खुशी का मौका अगले दो साल में ही आ गया जब मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान को भारत रत्न देने की घोषणा हुई। हालांकि, तकनीकी रूप से उन्हें उत्तर प्रदेश कोटे से सम्मान दिया गया।

    बिस्मिल्लाह खान का जन्म बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में हुआ था। बाद में वह वाराणसी में बस गए मगर बिहार से जुड़ाव बना रहा। बिस्मिल्लाह खान को सम्मान मिलने के 23 साल बाद अब बिहार से एक और हस्ती जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्मशती पर भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई है।

    भारत रत्न बिधानचंद्र राय का भी था बिहार कनेक्शन

    भारत रत्न पाने वाले एक और हस्ती का बिहार से गहरा नाता रहा। यह शख्सियत प्रसिद्ध डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री रहे बिधानचंद्र राय हैं। यह वहीं बिधानचंद्र राय हैं, जिनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है।

    खबरें और भी

    यह सुखद संयोग है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बिधानचंद्र राय का जन्म पटना के बांकीपुर मोहल्ले में हुआ था। इनका परिवार बंगाल से आकर बिहार में बसा था। इन्होंने पटना कालेजिएट और पटना कॉलेज से पढ़ाई की। बाद में मेडिकल की पढ़ाई के लिए बंगाल चले गए थे।

    हस्ती : सम्मान वर्ष

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद : 1962

    जयप्रकाश नारायण : 1999

    बिस्मिल्लाह खान : 2001

    कर्पूरी ठाकुर : 2024

    यह भी पढ़ें -

    सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर्पूरी ठाकुर, करोड़ों देशवासियों के दिल और दिमाग में आज भी जीवित हैं जननायक

    Karpoori Thakur को भारत रत्‍न, जानि‍ए उनके जीवन से जुड़े रोचक किस्‍से; कर्पूरीग्राम के कण-कण में हैं जननायक की यादें

    Karpoori Thakur Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने जननायक को बताया 'सामाजिक न्याय का प्रतीक'

    Karpoori Thakur Jayanti: जब फूट-फूटकर रोने लगे थे जननायक कर्पूरी, उस वक्‍त नहीं बने थे बिहार के सीएम