विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhath Pooja 2023: रानी चटर्जी से लेकर अक्षरा सिंह तक, Photos में देखें कैसे छठ पूजा मनाती हैं भोजपुरी अभिनेत्रियां

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Sun, 19 Nov 2023 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2023 10:26 AM (IST)

Bhojpuri Actress Chhath देश भर में आज छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार के घाटों पर श्रद्दालुओं ...और पढ़ें

भोजपुरी अभिनेत्रियों की छठ पूजा (फोटो- सोशल मीडिया)
भोजपुरी अभिनेत्रियों की छठ पूजा (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. देश भर में आज छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
  2. भोजपुरी अभिनेत्रियों में भी इस महापर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

डिजिटल डेस्क पटना। देश भर में आज छठ महापर्व को लेकर उत्साह है। खासकर बिहार के घाटों पर श्रद्दालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।  वहीं इस बीच भोजपुरी अभिनेत्रियों में भी छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। तो चलिए आज हम तस्वीरों के जरिए आपलोगों को बताएंगे कैसे भाजपुरी एक्ट्रेस छठ पूजा मनाती हैं।

आम्रपाली दुबे छठ पूजा के लिए विशेष तौर पर तैयार होती हैं। उन्होंने छठ पूजा के कई गानों पर परफोर्म किया है। उन्हें गाने के दौरान भक्ति में लीन होते देखा जा सकता है।

अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने महापर्व छठ पर 'छठी मईया करिहा दुलार' एल्बम रिलीज कर कर दिया है। इस अल्बम में उन्हे पूरी तरह से भक्तिमय होकर गाते देखा जा सकता है। इसमें अक्षरा सिंह ने खुद आवाज दिया है।

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर छठ पूजा की बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा है कि सभी को छठ पूजा की बधाई दी हैं। वह 16 शृंगार में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने छठ का नया गाना भी अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

भोजपुरी और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी छठ की बधाई दी है। लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने  कहा कि छठ पर्व को लेकर बिहार के अलावा भारत के अन्य राज्यों में भी इसका श्रद्धाभाव देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े महानगरों में भी इस पर्व के लिए विशेष व्यवस्था कराई जा रही है। इस महापर्व को विदेश में भी मनाया जा रहा है।

वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी कवरेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें