विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Geet 2023: बिहार में सावन के गीतों की धूम, ट्रेंड कर रहे दो हफ्ते से लेकर 4 साल पुराने ये वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sun, 23 Jul 2023 01:54 PM (IST)

Bhojpuri Sawan Geet 2023 बिहार की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही है। यह अब लोगों ...और पढ़ें

Sawan Geet 2023: बिहार में सावन के गीतों की धूम, ट्रेंड कर रहे ये वीडियो
Sawan Geet 2023: बिहार में सावन के गीतों की धूम, ट्रेंड कर रहे ये वीडियो

जागरण डिजिटल, पटना। Bhojpuri Sawan Geet 2023, Sawan Bhojpuri Songs: सावन के महीने में भोजपुरी गीतों की बहार है। इन दिनों यूट्यूब पर सावन से जुड़े भोजपुरी गीत ट्रेंड कर रहे हैं।

इनमें कोई भगवान शिव से अच्छी पत्नी मांग रहा है तो किसी गीत में स्वयं भोले भंडारी अपनी रूठी देवी पार्वती को मना रहे हैं।

खास बात यह है कि ट्रेंड में चल रहे ये वीडियो सॉन्ग दो हफ्ते से लेकर 4 साल तक पुराने हैं। इन्हें लोग करोड़ों बार देख चुके हैं। परंतु इसके बाद भी इनका आकर्षण आज भी बना हुआ है।

पहले नंबर पर है ए भोले बाबा... गीत

इस क्रम में सबसे पहला गीत है ए भोले बाबा...। पावरस्टार पवन सिंह का यह शिव भजन करीब दो हफ्ते पहले अपलोड हुआ है। इसे अभी तक एक करोड़ से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। इसे मां अम्मा फिल्म्स भक्ति ने रिलीज किया है।

गांजा मिलाके पिये सुर्ती में...

इसके बाद दूसरे नंबर पर गांजा मिलाके पिये सुर्ती में... गीत का वीडियो ट्रेंडिंग में है। इसमें नीलकमल सिंह हैं, उन्होंने ही इसे गाया है। यह वीडियो भी दो हफ्ते पहले अपलोड हुआ है। इसे शुभ लाभ फिल्म ने रिलीज किया है। इसे पांच करोड़ से ज्यादा बाद देखा जा चुका है।

प्रमोद प्रेमी का मेहरारू चाहीं सुनर...

तीसरे नंबर पर प्रमोद प्रेमी का मेहरारू चाहीं सुनर... गीत है। इसे 12 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह दो साल पुराना वीडियो है। इसे सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से रिलीज किया गया है।

चौथे नंबर पर है ले जात बाड़ू देवघर...

चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा वीडियो ले जात बाड़ू देवघर... है। पावरस्टार पवन सिंह का यह गीत है। इसमें उनके साथ शिल्पी राज भी हैं। इसे चार करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। यह एक साल पुराना वीडियो है। इसे वेव म्यूजिक ने रिलीज किया है।

गउरा हो हस द ना...

पांचवे नंबर पर ट्रेंड कर रहे वीडियो में पवन सिंह का ही गउरा हो हस द ना... गीत है। इसमें पवन के साथ चांदनी सिंह हैं। इसे भी वेव म्यूजिक ने रिलीज किया है। यह चार साल पुराना वीडियो है। इसे भी चार करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।