Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल 15-20 दिनों से परेशान! लाइव आकर दिया भगवान राम और कृष्ण का उदाहरण

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 02:38 PM (IST)

    खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं। लाइव आकर उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है। सोशल मीडिया लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि चमकते ...और पढ़ें

    भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव। फोटो- सोशल मीडिया
    भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. खेसारीलाल यादव बोले- जीवन में सबकुछ मिला, अब ज्यादा की इच्छा
    2. लाइव आकर खेसारी ने फिल्म का किया प्रचार

    जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पिछले 15-20 दिनों से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी ने दी है। रविवार को खेसारी ने लाइव के दौरान अपनी मौजूदा परिस्थितियों के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने कहा कि वह अब घबराएंगे नहीं बल्कि परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। 

    गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव को कुछ दिनों पहले दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) की तरफ से तगड़ा झटका मिला था। मामला ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा था। खेसारी और इस कंपनी के बीच गाने के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।

    गाने के कॉन्ट्रैक्ट पर विवाद

    खेसारी पर म्यूजिक कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में कंपनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां खेसारी लाल यादव के खिलाफ फैसला सुनाया गया।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि खेसारी अब दो सालों तक केवल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए गाना गा सकते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि खेसारी इस दौरान किसी दूसरी कंपनी को अपनी आवाज नहीं दे सकते हैं। साल 2025 तक वह केवल एक ही कंपनी के लिए गाना गाएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

    खेसारी लाल कोर्ट के इसी फैसले को लेकर 15-20 दिनों से परेशान हैं। उन्होंने लाइव के दौरान कहा कि वह पिछले कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन अब वह किसी बात को लेकर घबराएंगे नहीं।

    खबरें और भी

    खेसारी बोले- जिंदगी का नाम ही प्रॉब्लम

    उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की तरह बर्दाश्त करना सीखिए और भगवान राम को गद्दी व बल मिलने के बावजूद उन्हें वनवास पर जाना पड़ा, 14 साल बाद वापस लौटे तभी मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। 

    उन्होंने कहा कि जिंदगी का नाम ही प्रॉब्लम है, जब तक यह नहीं होगा तब तक जीवन का कोई मायने नहीं। खेसारी ने कहा कि समस्या से लड़कर ही इंसान आगे बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें- Bihar: एक किशोरी को डूबने से बचाया, इसी बीच दूसरी गंगा में छलांग लगाने को थी तैयार; जानें क्या है पूरा मामला?

    उन्होंने यह भी कहा कि सूर्य जब चमकता है तो बादल उसे घेरने की कोशिश करता है लेकिन इससे वह चमकना नहीं छोड़ता है , इससे हमें सीख लेनी चाहिए। खेसारी ने लाइव के दौरान अपनी आने वाली फिल्म का प्रचार भी किया। 

    यह भी पढ़ें- सौम्या पांडे के साथ थिरकते नजर आएंगे पवन सिंह, नए गाने का पोस्टर रिलीज; फैंस बोले- 'जियो शेर, अब आएगा मजा'