Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar IPS Vivek Kumar: पूर्व एसएसपी विवेक कुमार को बड़ी राहत, भ्रष्टाचार के मामले में विभागीय कार्यवाही समाप्त

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 03:35 PM (IST)

    2007 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार को आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी राहत मिली है। गृह विभाग ने विवेक कुमार के ऊपर चल रही विभा ...और पढ़ें

    पूर्व एसएसपी विवेक कुमार को बड़ी राहत, भ्रष्टाचार के मामले में विभागीय कार्यवाही समाप्त (फाइल फोटो)
    पूर्व एसएसपी विवेक कुमार को बड़ी राहत, भ्रष्टाचार के मामले में विभागीय कार्यवाही समाप्त (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar IPS Vivek Kumar आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मुजफ्फरपुर के पूर्व एसएसपी विवेक कुमार को बड़ी राहत मिली है। गृह विभाग ने 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार के ऊपर चल रही विभागीय कार्यवाही को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    विवेक कुमार फिलहाल पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था के पद पर हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार पर वर्ष 2018 में विशेष निगरानी इकाई के द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू हुई।

    विवेक कुमार को दी सचेत रहने की चेतावनी

    इसमें छह आरोपों में पांच आरोपित प्रमाणित नहीं हुए जबकि एक आरोप अंशत: प्रमाणित हुआ। विभाग के अनुसार, आंशिक रूप से प्रमाणित आरोप के आधार पर विवेक कुमार को भविष्य में सचेत रहने की चेतावनी देते हुए उनके विरुद्ध संचालित विभागीय कार्यवाही को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

    इस चेतावनी को केवल संसूचित किया जाना है, यह उनके पीएआर में अंकित नहीं किया जाएगा। उन्हें भविष्य में सचेत रहने की चेतावनी दी गई है।

    ये भी पढे़ं- Lok Sabha Election: नीतीश कुमार की JDU का गढ़ है ये लोकसभा सीट, फिर भी 2014 में पलट गया था 'गेम'; समझें समीकरण

    ये भी पढ़ें- Bihar Jamabandi: जमीन बेचने या खरीद का बना रहे हैं प्लान, तो ये खबर जरूर पढ़ लें; बिहार में लागू हुआ नया नियम

    खबरें और भी