विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 10 IPS अफसरों का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना की ग्रामीण SP; मुजफ्फरपुर-भागलपुर में भी बदलाव

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 07:07 PM (IST)

बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें कोमल मीणा को पटना का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

तीन बिहार पुलिस सेवा के अफसर भी बदले

तीन बिहार पुलिस सेवा के अफसर भी बदले

HighLights

  1. बिहार में 10 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ।

  2. कोमल मीणा पटना की नई ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बनीं।

  3. मुजफ्फरपुर, भागलपुर में एसडीपीओ स्तर पर भी बदलाव।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 और बिहार पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कोमल मीणा को पटना ग्रामीण का एसपी बनाया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पूरन कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है।

पटना में भी बदली पुलिसिंग की जिम्मेदारी

अधिसूचना के अनुसार पटना में एएसपी रहीं सुषमा नागर को पटना में विधि-व्यवस्था का एसडीपीओ बनाया गया है। समस्तीपुर में एएसपी रहे अनिकेत कुमार द्विवेदी को एसडीपीओ-1 जहानाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। गया की एएसपी दीप्ति मोनाली को जमुई का एसडीपीओ बनाया गया है।

भागलपुर-मुजफ्फरपुर समेत कई जगह नए SDPO

एएसपी पूर्वी चंपारण हेमंत सिंह को एसडीपीओ नगर भागलपुर और एएसपी पश्चिम चंपारण कार्तिकेय एके को एसडीपीओ मुजफ्फरपुर बनाया गया है।

एएसपी दरभंगा केतन अशोक इंगोले को एसडीपीओ रजौली, नवादा की जिम्मेदारी मिली है। एएसपी मुजफ्फरपुर रहे प्रसन्ना कुमार एमबी को एसडीपीओ नरकटियागंज बनाया गया है।

सईम रजा को भागलपुर, दीप्ति मोनाली को जमुई

एएसपी भागलपुर रहे सईम रजा को एसडीपीओ भागलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। तबादले के बाद कई अधिकारियों को नई जगह पर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालनी होगी। सरकार के इस फेरबदल से कई जिलों में पुलिसिंग की कमान बदली है।

कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन

बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी और पटना ग्रामीण के एसपी रहे कुंदन कुमार को एसपी प्रशासन, पटना बनाया गया है। वहीं एसपी प्रशासन, पटना रहे सोनू कुमार राय को एसपी ग्रामीण वैशाली की जिम्मेदारी दी गई है।

EOU के DSP दिलीप कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

ईओयू में डीएसपी रहे दिलीप कुमार को एसडीपीओ त्रिवेणीगंज, सुपौल बनाया गया है। इस तरह गृह विभाग की अधिसूचना के बाद बिहार पुलिस के कुल 13 अधिकारियों की नई तैनाती तय हुई है।