विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में सस्ती होगी बालू, अगले महीने 150 से अधिक नए घाटों से शुरू होगा खनन

Published: Sun, 30 Aug 2026 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2026 07:35 PM (IST)

खान एवं भूतत्व विभाग अगले महीने से बिहार में 150 नए बालू घाटों से खनन शुरू करने की तैयारी में है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. 150 नए बालू घाटों से खनन अगले महीने से शुरू होगा।

  2. पीला और उजला बालू की उपलब्धता में होगी वृद्धि।

  3. निर्माण कार्यों के लिए उचित कीमत पर बालू मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में बालू की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में खान एवं भूतत्व विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। अगले महीने करीब डेढ़ सौ नए बालू घाटों से खनन शुरू होने की संभावना है।

इनमें पीला बालू के 107 और उजला बालू के 54 घाट शामिल हैं। इन घाटों की बंदोबस्ती पूरी हो चुकी है। मुख्य रूप से भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, गया और जमुई जिले के घाटों से खनन शुरू होगा।

राज्य में फिलहाल नदियों से बालू खनन पर रोक है। प्रत्येक वर्ष पर्यावरणीय गाइड लाइंस की वजह से 15 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर रोक होती हैं।

नए सिरे से वापस खनन प्राांभ होने पर इस बार इन नए घाटों पर खनन हो सकेगा। नए बालू घाटों से खनन के बाद पीला बालू के करीब 311 घाटों से आपूर्ति होने लगेगी।

उजला बालू के 89 घाट होंगे चालू

वहीं, उजला बालू के करीब 89 घाट चालू हो जाएंगे। इससे निर्माण कार्यों के लिए बालू की उपलब्धता बढ़ेगी और लोगों को उचित कीमत पर बालू मिलने की उम्मीद है।

विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य में पीला बालू के करीब 204 और उजला बालू के करीब 35 घाटों से खनन हो रहा है। विभाग अन्य घाटों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रहा है।

बता दें कि राज्य में पीले बालू के 466 घाट चिह्नित हैं, इसी तरह उजला बालू के 541 घाट हैं, जिनमें करीब 452 की नीलामी नहीं हुई है। विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इन अनीलामित घाटों की नीलामी कराने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में फसल पर मौसम की मार पड़ी तो किसानों के साथ खड़ी होगी सरकार