Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: महागठबंधन की समन्वय समिति में होंगे 21 सदस्य, तेजस्वी यादव ने CM फेस पर कही ये बात

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 07:34 PM (IST)

    पटना में महागठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में 21 सदस्यों की समिति बनाने पर सहमति बनी जिसमें राजद कांग्रेस और वाम दलों के सदस्य ...और पढ़ें

    महागठबंधन की समन्वय समिति में होंगे 21 सदस्य, अगली बैठक चार को (ANI)
    महागठबंधन की समन्वय समिति में होंगे 21 सदस्य, अगली बैठक चार को (ANI)

    HighLights

    1. समन्वय समिति की बैठक में तीन उप कमेटी गठन पर बनी सहमति
    2. चार मई की बैठक में दलों के जिलाध्यक्ष, महासचिव भी होगा शामिल

    राज्य ब्यूरो, पटना। विपक्ष के संयुक्त दलों की समन्वय समिति की पहली बैठक गुरुवार को संपन्न हो गई। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में समन्वय समिति में शामिल दलों के सदस्यों की संख्या पर सहमति बनी साथ ही तीन उप कमेटियों के गठन का प्रस्ताव भी बैठक में पारित हो गया।

    समन्वय समिति की अगली बैठक चार मई को होगी। जिसमें विपक्ष के सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव स्तर के नेता शामिल होंगे। बैठक का स्थान अभी तय नहीं हुआ है।

    कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित बैठक के बाद समन्वय समिति के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर दोहराया कि महागठबंधन के सभी दल एकजुट हैं।

    कौन होगा सीएम फेस?

    मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने साफ कर दिया कि पहली बैठक में सीएम फेस पर गठबंधन दलों ने अपनी बात रख दी थी। यह सवाल एनडीए से होना चाहिए कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? एनडीए में चुनाव तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे, इसके बाद कौन होगा यह समय बताएगा।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि आज की बैठक में यह तय हुआ कि समन्वय समिति में राजद के पांच, कांग्रेस के चार जबकि वाम दलों और वीआईपी से तीन-तीन सदस्य होंगे। समिति कुल 21 सदस्यीय होगी।

    जल्द जारी होगा महागठबंधन का चुनावी घोषणा पत्र

    यह समिति जल्द ही चुनावी अभियान समिति, चुनावी घोषणा पत्र समिति और मीडिया व इंटरनेट मीडिया समिति का गठन करेगी। इसके सदस्यों का चयन भी जल्द ही होगा। चार मई को समन्वय समिति की अगली बैठक का प्रस्ताव भी आज की बैठक में पारित किया गया।

    उक्त बैठक में सभी पार्टियों के जिलाध्यक्ष, महासचिव के साथ ही सभी विधायक, विधान पार्षद और सांसद भाग लेंगे। अगली बैठक में सभी दल मिलकर तय करेंगे कि जिलों में हमारी क्या गतिविधियां होंगी, सरकार ने जो घोषणाएं की उनका क्या हुआ, प्रचार कैसे होगा इन सभी मुद्दों पर बात होगी।

    खबरें और भी

    आज की बैठक में अब्दुल बारी सिद्दीकी, संजय यादव, आलोक मेहता, रण विजय साहू, कांग्रेस से कृष्णा अल्लावारू, राजेश राम, डॉ. शकील अहमद खान, डॉ. मदन मोहन झा, अभय दुबे, वीआईपी से मुकेश सहनी, सीपीआइएमएल से कृणाल, धीरेन्द्र झा, सीपीआई से रामबाबू कुमार, अजय कुमार सिंह, सीपीएम से ललन चौधरी, अवधेश कुमार मौजूद थे।

    महागठबंधन की समन्वय समिति में शामिल सदस्य

    • राजद से (5 सदस्य)- तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्धिकी, संजय यादव, आलोक मेहता और रणविजय साहू
    • कांग्रेस से (4 सदस्य)- कृष्णा अल्लावारू, राजेश राम, डॉ. शकील अहमद खान और डॉ. मदन मोहन झा
    • भाकपा माले से (3 सदस्य)- कुणाल, धीरेन्द्र झा और राजाराम सिंह
    • वीआईपी से (3 सदस्य)- मुकेश सहनी, बाल गोविंद बिंद और पप्पू चौहान
    • सीपीएम से (3 सदस्य)- ललन चौधरी, अजय कुमार और अवधेश कुमार
    • सीपीआई से (3 सदस्य)- रामबाबू कुमार, राम नरेश पांडेय और अजय कुमार सिंह

    ये भी पढ़ें- Bihar: '40 मुसलमानों को देंगे टिकट', प्रशांत किशोर की मंशा साफ; महिलाओं को 4% ब्याज पर मिलेगा लोन

    ये भी पढ़ें- 'नीतीश मिश्रा जीनियस मिनिस्टर, मेरा वश चले तो CM बना दूं'; बिहार BJP अध्यक्ष का बयान