Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बिहार के लोगों का सफर होगा आसान, फरवरी से शुरू होंगी 225 बसें; रूट को लेकर भी आया अपडेट

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 12:19 PM (IST)

    बिहार के लोगों को जल्द ही 225 बसों की सौगात मिलने वाली है। 110 बसें पटना पहुंच गईं वहीं 89 सीएनजी के साथ 115 बसें जल्द ही पटना पहुंच जाएंगी। फरवरी मही ...और पढ़ें

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में बढ़ेंगी 225 बसें
    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में बढ़ेंगी 225 बसें

    HighLights

    1. 110 बसें पहुंचीं पटना, 89 सीएनजी के साथ 115 बस जल्द आएंगी
    2. सभी 40 सीटर टू बाई टू नॉन एसी बसें, सभी में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
    3. 70 करोड़ रुपये की लागत से 225 बसों की खरीद की गई

    मृत्युंजय मानी, पटना। बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार के प्रयासों से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में 225 बसें जुड़ने जा रही हैं। 110 बसें पटना पहुंच गईं तथा 89 सीएनजी के साथ 115 बसें शीघ्र पटना आ जाएंगी।

    फरवरी के अंत तक शुरू होगा परिचालन

    परिवहन विभाग फरवरी के अंत तक राज्य के सभी हिस्सों के लिए बसों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    70 करोड़ की लागत से खरीदी गईं बसें

    परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा को निर्देश दिया कि राज्य के सभी हिस्सों को जोड़ना है।

    सभी 40 सीटर टू बाई टू नॉन एसी बसें हैं। सभी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 70 करोड़ की लागत से 225 बसों की खरीद की गई है।

    110 बसें पहुंची पटना

    परिवहन विभाग टाटा मोटर की बसों की खरीद कर रहा है। 166 डीजल तथा 89 सीएनजी बसें खरीदी जा रही हैं। 166 डीजल बसों में 110 बसें पटना आ गईं हैं। सभी बसें टाटा मोटर ने अपने यार्ड में रखा है। शीघ्र ही इन सबी बसों को हैंड ओवर किया जाएगा।

    परमिट बनवाने का काम शुरू

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बसों का परमिट बनवाने का कार्य शुरू कर दिया है। राज्य के किस-किस रूट पर बसें चलेंगी। इसका सर्वे कराया गया है।

    राज्य के सभी हिस्सों तक निगम की बसों का परिचालन कराने की योजना बनी है। इस मुद्दे पर गंभीरता से विमर्श चल रहा है, जल्द ही बसों का रूट निर्धारित कर लिया जाएगा।

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के पास वर्तमान में 625 बसें हैं। दिसंबर में 43 नई बसें आईं थीं। इसके साथ 200 पीपीपी मोड में चल रही है। सीएनजी बसों को लंबी दूरी तक चलाने की योजना बनाई गई है।

    राज्य के सभी हिस्सों को परिवहन निगम बस सेवा से जोड़ने जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में 225 बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में बड़ी संख्या में बसें आएंगी। परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल राज्य के सभी हिस्सों को परिवहन सेवा से जोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प को पूरा करने में लगे हुए हैं। उनके मार्गदर्शन में हम लोग कार्य कर रहे हैं।

    अतुल कुमार वर्मा, प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम

    ये भी पढ़ें

    Late Trains: 5 घंटे की देरी से चलेगी दरभंगा हमसफर, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें भी चल रही लेट; देखें List

    खबरें और भी

    बिहार को मिल गई एक और सौगात, Greenfield Expressway से जुड़ेंगी पटना की 2 सड़कें; केंद्र सरकार ने दी खुशखबरी