विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Transfer Posting: बिहार में 54 जेल अधिकारियों का तबादला, 35 काराधीक्षक और 19 उपाधीक्षक बदले

Published: Fri, 28 Jun 2024 08:34 PM (IST)

बिहार सरकार के गृह विभाग (कारा) ने शुक्रवार को राज्य में तबादला एक्सप्रेस चला दी है। विभाग ने एक झटके ...और पढ़ें

बिहार में 54 जेल अधिकारियों का तबादला (फाइल फोटो)
बिहार में 54 जेल अधिकारियों का तबादला (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। गृह विभाग (कारा) ने 54 जेल अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें आदर्श केंद्रीय कारा बेउर समेत 35 कारा अधीक्षक और 19 उपाधीक्षक बदल गए हैं। बेउर जेल के अधीक्षक रहे जितेंद्र कुमार और बक्सर केंद्रीय कारा के अधीक्षक राजीव कुमार को सहायक कारा महानिरीक्षक (क्षेत्र) बनाया गया है।

विधु कुमार को आदर्श केंद्रीय कारा बेउर, मनोज कुमार को पूर्णिया, अरुण पासवान को गया, राजीव कुमार झा को भागलपुर, विजय कुमार अरोड़ा को मोतिहारी और ज्ञानिता गौरव को केंद्रीय कारा बक्सर का नया अधीक्षक बनाया गया है।

लालबाबू सिंह को शेखपूरा जेल में अधीक्षक की जिम्मेदारी

इसके अलावा लालबाबू सिंह को शेखपुरा, प्रभात कुमार को फुलवारीशरीफ, संजय कुमार को मधेपुरा, राकेश कुमार को शिवहर, संजीव कुमार को जमुई, दीपक कुमार को औरंगाबाद, जवाहर लाल को किशनगंज, सुजीत राय को सासाराम, सुजीत झा को अररिया, मोतीलाल को सुपौल, देवाशीष को सिवान, अभिषेक को बिहारशरीफ, रामधार सिंह को लखीसराय, रूपक कुमार को वैशाली और आशीष रंजन को बांका मंडल कारा में अधीक्षक की नई जिम्मेदारी दी गई है।

धीरज को बेनीपट्टी, तारिक अनवर को बिक्रमगंज, अनिल को दानापुर, अरविंद कुमार को रोसड़ा, त्रिभुवन सिंह को दलसिंहसराय, राकेश कुमार सिंह को झंझारपुर, सतीश कुमार को शरेघाटी और अशोक कुमार को हिलसा उपकारा में प्रतिनियुक्त किया गया है।

वहीं, बबीता को बक्सर महिला मंडल कारा का अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा राजेश कुमार को गया, अजय कुमार एवं सुशील कुमार गुप्ता को बेउर, रामेश्वर राउत को भागलपुर, अमर सत्यम को मुजफ्फरपुर, संदीप कुमार वर्मा को बक्सर और सुधीर शर्मा को पूर्णिाय केंद्रीय कारा का नया उपाधीक्षक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- IAS S Siddharth ने केके पाठक को छोड़ा पीछे, सड़क पर गाड़ी रोककर चेक करने लगे होमवर्क; चौंक गए बच्चे

ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak: पेपर लीक की कड़ियां जोड़ रही CBI, क्या चिंटू और मुकेश करेंगे बड़ा खुलासा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।