विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Bridge News: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द इन 9 पुलों पर रफ्तार भरेंगी गाड़ियां; सफर होगा आसान

Published: Mon, 05 May 2025 01:42 PM (IST)

बिहार में आने वाले समय में गंगा नदीं पर बनने वाले 9 नए पुल अस्तित्व में आ जाएंगे। इनमें से ...और पढ़ें

बिहार में जल्द बनकर तैयार होंगे 9 नए पुल
बिहार में जल्द बनकर तैयार होंगे 9 नए पुल

HighLights

  1. बिहार में गंगा पर 9 नए पुल जल्द अस्तित्व में आएंगे
  2. केवल पटना जिले में गंगा नदी पर बन रहे 6 पुल

राज्य ब्यूरो, पटना। गंगा नदी पर आने वाले समय में नौ नए मेगा ब्रिज अस्तित्व में आ जाएंगे। इनमें कई पुलों का काम अंतिम चरण में भी है। जो नए नौ पुल गंगा नदी पर अस्तित्व में आएंगे उनमें अकेले छह पुल पटना जिले में हैं। इन नए पुलों पर परिचालन आरंभ होने के बाद गंगा नदी पर पूरे बिहार में 16 पुल हो जाएंगे। वर्तमान में गंगा नदी पर सात पुल हैं।

पटना में ये अस्तित्व में आएंगे ये पुल

पटना जिले में गंगा नदी पर जो नए छह पुल अस्तित्व में आने वाले हैं उनमें सबसे पहला नाम मोकामा के राजेंद्र सेतु के समानांतर बनकर तैयार औंटा-सिमरिया के बीच बनकर तैयार छह लेन का पुल है। सारण के दिघवारा से पटना के शेरपुर के बीच भी गंगा नदी पर छह लेन के पुल का निर्माण आरंभ हुआ है। इस पुल को पटना रिंग रोड की संपर्कता मिलेगी।

पटना स्थित जेपी सेतु के समानांतर नए छह लेन पुल को भी मंजूरी मिल गई है। महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन पुल का निर्माण कार्य आगे बढ़ चुका है। राज्य सरकार की निधि से कच्ची दरगाह से बिदपुर के बीच बन रहे छह लेन के पुल का निर्माण कार्य इस वर्ष पूरा होना है। बख्तियारपुर से ताजपुर के बीच गंगा नदी पर फोर लेन पुल का निर्माण कार्य फिर से आरंभ हुआ है।

इन जगहों पर भी गंगा नदी पर पुल

पटना के अलावा गंगा नदी पर जिन तीन जगहों पर नए पुल का निर्माण होना है, उनमें भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोर लेन का पुल, अगुवानी घाट से सुल्तानगंज के बीच फोर लेन का पुल तथा साहेबगंज से मनिहारी के बीच फोर लेन पुल शामिल है।

इन जगहों पर नए पुल का प्रस्ताव

गंगा नदी पर तीन नए जगहों पर मेगा ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव है। इनमें भागलपुर के कहलगांव में फोर लेन पुल, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे के मार्गरेखन पर बेगूसराय के मटिहानी से साम्हो के बीच छह लेन के पुल का निर्माण शामिल है।

गंगा नदी पर वर्तमान में सात पुल

बिहार में गंगा नदी पर वर्तमान में सात पुल हैं। इनमें बक्सर में दो लेन का पुल, आरा-छपरा के बीच फोर लेन पुल, दीघा-सोनपुर के बीच दो लेन का पुल, महात्मा गांधी सेतु, दो लेन का राजेंद्र सेतु, मुंगेर मे रेल सह सड़क पुल, तथा भागलपुर में दो लेन का विक्रमशिला सेतु।

ये भी पढ़ें

Bihar: ऐसा पुल जहां से गुजरते समय भगवान को याद करते हैं राहगीर, हिलने-डुलने पर अटक जाती हैं सांसें

Bihar News: बिहार के 2 जिलों का फ्यूचर बदल देगा ये पुल, CM नीतीश कुमार भी दे चुके मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।