Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 51 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एडीएम और एसडीओ बदले

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 07:17 PM (GMT+05:30)

    बिहार में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 51 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें अपर सचिव, संयुक्त सचिव, ...और पढ़ें

    बिहार प्रशासनिक सेवा के 51 पदाधिकारियों का तबादला। सांकेति‍क तस्‍वीर

    बिहार प्रशासनिक सेवा के 51 पदाधिकारियों का तबादला। सांकेति‍क तस्‍वीर

    HighLights

    1. बिहार में 51 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला हुआ।

    2. अपर सचिव, संयुक्त सचिव, एडीएम, एसडीओ स्तर के अधिकारी शामिल।

    3. कई जिलों के अपर समाहर्ता और एसडीओ बदले गए।

    राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। Transfer and Posting of Officers: नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासन‍िक सेवा के अपर सचिव, संयुक्‍त सचिव, अपर समाहर्ता एवं उपसचिव स्‍तर के 51 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। 

    सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कई जिलों के अपर समाहर्ता एवं एसडीओ बदल दिए गए हैं। मृणायक दास को स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग में अपर सचिव बनाया गया है। 

    तारानंद महतो वियोगी कला एवं संस्‍कृत‍ि व‍िभाग में अपर सचिव के पद पर भेजे गए हैं। कुमार विनोद को औरंगाबाद का बंदोबस्‍त अधिकारी बनाया गया है। 

    पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में रहे अमरेश कुमार अमर अब महानिदेशक सह मुख्‍य जांच आयुक्‍त कार्यालय में संयुक्‍त सचिव बनाए गए हैं। आलोक कुमार, राज वर्धन व दुर्गेश कुमार को इसी कार्यालय में उप सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है। 

    प्रभात चंद्र बने नालंदा के बंदोबस्‍त पदाधिकारी 

    मो अतहर सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी तो प्रभात चंद्र नालंदा के बंदोबस्‍त पदाधिकारी बनाए गए हैं। अशोक कुमार गुप्‍ता को बिहार राज्‍य कर्मचारी चयन आयोग में संयुक्‍त सचिव के पद पर भेजा गया है।

    बुद्ध प्रकाश को ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी व जन्‍मेजय शुक्‍ला को भागलपुर का अपर समाहर्ता (व‍िभागीय जांच) बनाया गया है। 

    मो. शिबगतुल्‍लाह को पूर्वी चंपारण का एडीएम व‍िभागीय जांच, अशोक कुमार मंडल को पटना का अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम बनाया गया है। 

    सुरेश प्रसाद बिहार राज्‍य कर्मचारी चयन आयोग में उप सचिव बनाए गए हैं। सैयद शहजाद अहमद को बिहार राज्‍य अल्‍पसंख्‍यक आयोग का सदस्‍य सचिव बनाया गया है। 

    इष्‍टदेव महादेव अब टेकारी (गया) के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तो मैत्री को हाजीपुर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। 

    आलोक चंद्र चौधरी अब नालंदा के वरीय उप समाहर्ता होंगे तो अमित कुमार कृष‍ि व‍िभाग में संयुक्‍त सचिव पद पर भेजे गए हैं। ब्रजक‍िशोर लाल को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्‍मेदारी दी गई है।

    अरुण कुमार बने पूर्वी चंपारण के जिला भू अर्जन पदाधिकारी 

    नवीन कुमार अब रोहतास के बंदोबस्‍त पदाधिकारी होंगे। हेमंत कुमार सिंह युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव बनाए गए हैं। 

    राकेश कुमार को समाज कल्‍याण विभाग में ओएसडी, अरुण कुमार को पूर्वी चंपारण का जिला भू अर्जन पदाध‍िकारी एवं आशुतोष रंजन को बिहार विकास म‍िशन में उप मिशन निदेशक के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। ये सभी पदाधिकारी अभी पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में थे। 

    क‍िशनगंज के वरीय उपसमाहर्ता कुमार ब्रजेश को मुख्‍यमंत्री सचिवालय में उप सचिव, नवादा के जिला भू अर्जन पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी को फारब‍िसगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।  

    औरंगाबाद के वरीय उपसमाहर्ता रत्‍ना प्र‍ियदर्शिनी को मोहनिया (कैमूर) का एसडीओ, मधुबनी के जिला भू अर्जन पदाध‍िकारी व‍िजय कुमार को सिकरहना (पूर्वी चंपारण) का एसडीओ बनाया गया है। 

    चांदनी कुमारी बनीं बगहा की एसडीओ 

    पूर्णिया के जिला पंचायत राज पदाािकारी संजय कुमार को गोगरी (खगड़‍िया) का अनुमंडल पदाध‍िकारी नियुक्‍त किया गया है। समस्‍तीपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल अब महुआ (वैशाली) के एसडीओ होंगे। 

    मधेपुरा जिला परिवहन पदाधि‍कारी बलवीर दास को अररिया सदर का एसडीओ, निर्मली (सुपौल) के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजू कुमार को बारसोई (कटिहार) का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। 

    क‍िशनगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी दीक्षित स्‍वेतम पूर्ण‍िया सदर के एसडीओ व वैशाली की वरीय उप समाहर्ता चांदनी कुमारी को बगहा का अनुमंडल पदाध‍िकारी नियुक्‍त किया गया है। 

    बारसोई (कटिहार) की भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी अब शेखपुरा की अनुमंडल पदाधिकारी होंगी। नालंदा के जिला पंचायत राज अधिकारी मनोहर कुमार साहू सुपौल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। 

    सिकरहना पूर्वी चंपारण के एसडीओ साकेत कुमार अब नालंदा के जिला पंचायत राज पदाधिकारी होंगे। अररिया सदर एसडीओ रवि प्रकाश दरभंगा के जिला भू अर्जन पदाधिकारी की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।  

    फारब‍िसगंज एसडीओ रंजीत कुमार रंजन पूर्णिया के जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सुपौल सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार, मुख्‍यमंत्री सचिवालय के ओएसडी एवं खगड़‍िया के एडीएम आपदा प्रबंधन विजयंत खगड़‍िया के जिला परिवहन पदाधिकारी बनाए गए हैं। 

    ओम प्रकाश बनाए गए पटना के जिला भू अर्जन पदाधिकारी

    खगड़‍िया के वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार को सुपौल में अपर समाहर्ता (लोश‍िन‍ि) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्‍य प्रशासन विभाग के विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिव कुमार राउत को बिहार शैक्षण‍िक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड का महाप्रबंधक बनाया गया है। 

    खबरें और भी

    निगरानी विभाग के विशेष दंड‍ाधिकारी सुभाष कुमार को रोहतास का अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर भेजा गया है। 

    आईजीआईसी के प्रशासी पदाधिकारी सुभाष नारायण अब डेयरी, मत्‍स्‍य एवं पशु संसाधन विभाग के संयुक्‍त सचिव रहेंगे। उनके पास बिहार राज्‍य पथ परिवहन निगम के प्रशासन मुख्‍य का अतिरिक्‍त प्रभार भी रहेगा। 

    अररिया के जिला परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार को समाज कल्‍याण विभाग में संयुक्‍त सचिव, सारण के जिला भू अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश को पटना का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। 

    पश्चिम चंपारण के अपर समाहर्ता, विभागीय जांच कुमार रविंद्र को डेयरी, मत्‍स्‍य एवं पशु संसाधन विभाग में संयुक्‍त सचिव का जिम्‍मा दिया गया है।