बिहार में 5 नए स्टेट हाईवे को मंजूरी, 3740 करोड़ से बदलेगी सड़क नेटवर्क की तस्वीर
बिहार सरकार ने राज्य के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल और बक्सर में पांच नई स्टेट हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल एवं बक्सर जिले में एक-एक स्टेट हाइवे की स्वीकृति
HighLights
पांच नए स्टेट हाईवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी।
कुल 3740 करोड़ रुपये का होगा खर्च।
एशियन डेवलपमेंट बैंक करेगा वित्तीय सहयोग।
राज्य ब्यूरो, पटना। Road Construction Department Bihar के तहत बिहार सरकार ने राज्य के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
राज्य मंत्रिपरिषद ने मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल और बक्सर जिले में एक-एक स्टेट हाईवे परियोजना को मंजूरी दे दी है।
इन पांच परियोजनाओं पर करीब 3740 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
एशियन डेवलपमेंट बैंक से मिलेगा वित्तीय सहयोग
पथ निर्माण मंत्री Kumar Shailendra ने बुधवार को बताया कि इन सभी परियोजनाओं को एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तीय सहयोग से पूरा किया जाएगा।
सरकार जल्द ही इन परियोजनाओं के लिए निविदा जारी करेगी। सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और बाइपास निर्माण से आवागमन अधिक आसान होगा।
मधुबनी और सीतामढ़ी में बनेगा नया बाइपास
मधुबनी-राजनगर-खुटौना पथ के 38.87 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण और मजबूती के लिए 632.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस परियोजना में राजनगर में आरओबी और बाइपास, जबकि बाबूबरही में नया बाइपास बनाया जाएगा।
वहीं सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी पथ के चौड़ीकरण पर 434.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दरभंगा और सुपौल को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी
दरभंगा जिले में विशनपुर-अतरबेल-जाले-घोघरचट्टी पथ के 47.87 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण 990 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
इस सड़क पर चार नए बाइपास बनाए जाएंगे। वहीं सुपौल जिले में गणपतगंज-परवाहा पथ के निर्माण पर 703.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे कई प्रमुख सड़कों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
बक्सर में भी सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी
बक्सर जिले में ब्रह्मपुर-कोरनसराय-इटाढ़ी-बक्सर और उजियारपुर-कुकराहा-जमुआंव-समदा पथ के 80.72 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण किया जाएगा।
करीब 982.58 करोड़ रुपये की इस परियोजना से इलाके में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।