विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Assembly By-election: महागठबंधन ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया एलान, तरारी से राजू यादव को बनाया उम्मीदवार

Published: Sun, 20 Oct 2024 06:41 PM (IST)

आरजेडी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। राजद ने इमामगंज से रौशन कुमार मांझी ...और पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान किया।
राष्ट्रीय जनता दल ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान किया।

HighLights

  1. राजद ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान किया
  2. राजद ने इमामगंज से रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी को बनाया उम्मीदवार
  3. बेलागंज से विश्वनाथ मांझी, रामगढ़ से अजीत सिंह को राजन ने बनाया उम्मीदवार
  4. तरारी विधानसभा सीट से महागठबंधन के वामदल से राजू यादव होंगे उम्मीदवार

जागरण टीम, पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। राजद ने इमामगंज से रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी, बेलागंज से विश्वनाथ कुमार मांझी, रामगढ़ से अजीत कुमार सिंह और तरारी से राजू यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

आरजेडी के पटना स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और वीआईपी नेता की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया।

रामगढ़ से जगदानंद के बेटे को टिकट

राजद ने रामगढ़ सीट से जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत कुमार सिंह को कैंडिडेट बनाया है। जबकि, बेलागंज सीट से सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ कुमार प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं, इमामगंज विधानसभा सीट से रोशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इस उपचुनाव की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही तरारी से महागठबंधन ने सीपीआई (माले) के राजू यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

तरारी से भाजपा ने सुनील पांडेय के बेटे को बनाया उम्मीदवार 

भाजपा ने ने तरारी व रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। तरारी से विशाल प्रशांत और रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह भाजपा के कैंडिडेट होंगे।

विशाल प्रशांत उर्फ सुशील पांडेय तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे हैं। विशाल प्रशांत 18 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के समक्ष अपने पिता सुनील पांडेय के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। उसी समय से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी।

तरारी सीट से प्रशांत किशोर के कैंडिडेट की भी चर्चा

तरारी सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार के नाम की भी काफी चर्चा है। प्रशांत किशोर ने तरारी से लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड एसके सिंह को तरारी सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि तरारी सीट से 2020 के चुनावों में सीपीआई (एमएल) के सुदामा प्रसाद विधायक बने थे। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में आरा से चुनाव जीतकर सांसद बन गए। सुदामा प्रसाद तरारी सीट से लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं।

जदयू ने बेलागंज से मनोरमा देवी को दिया टिकट

जदयू ने अपने पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह 24 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगी।

हम ने इमामगंज से दीपा मांझी को दिया टिकट

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से अपने एक मात्र प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पुत्रवधु और नीतीश सरकार में मंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार की पत्नी दीपा मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह जानकारी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर सरण ने रविवार को दी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के स्तर पर हुई बैठक में बनी सहमति के आधार पर दीपा मांझी को पार्टी सिंबल देने का निर्णय लिया। उन्हें केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक जीतन राम मांझी ने चुनाव सिंबल प्रदान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Bihar News: लालू यादव के करीबी CA राजेश कात्याल को ED ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।