बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी: ईमेल से मिली सूचना
बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी में विधानसभा में 13 आरडीएक्स बम होने और दोपहर 2:15 बजे धमाके की ...और पढ़ें

विधानसभा परिसर की जांच करते सुरक्षाकर्मी। जागरण
HighLights
बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को धमकी।
ईमेल में 13 RDX बम और 2:15 बजे धमाके का जिक्र।
पुलिस, श्वान दस्ते द्वारा परिसर की गहन छानबीन।
जागरण संवाददाता, पटना। सिविल कोर्ट के साथ एक बार फिर बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे अफरातफरी मच गई।
श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते के साथ पटना पुलिस पूरे परिसर की छानबीन कर रही है। ई मेल के जरिये यह धमकी दी गई है।
सिविल कोर्ट को दी गई धमकी की बाबत पीरबहोर थानेदार के अनुसार मेल के माध्यम से यह धमकी दी गई है। पूरे कोर्ट परिसर की जांच की जा रही है। हालांकि कोर्ट को बंद नहीं कराया गया है। अदालत का कामकाज पूर्व की तरह चल रहा है।

(विधानसभा परिसर की जांच करते सुरक्षाकर्मी।)
2:15 बजे विस्फोट की धमकी
धमकी भरे ई मेल में लिखा है कि विधानसभा में 13 आरडीएक्स लगाए गए हैं। 2:15 बजे धमाके लिए तैयार रहो। विधायक और आम जनता को बाहर निकाल लो।
ई मेल में लिखा है कि, बिहार विधानसभा भवन में ठीक 2:15 बजे साइनाइड गैस के साथ मिलाए गए 13 आरडीएक्स आईईडी धमाके के लिए तैयार है।
बांग्लादेश और तमिलनाडू से धमकी देने वाले ने जोड़ा कनेक्शन
धमाके से पहले सभी विधायकों व आम जनता को यहां से तुरंत निकालें। आगे लिखा है कि बांग्लादेश के अबू सईद मामले से लेकर तमिलनाडू के साथनकुलम में बेनिक्स और हालिया अजित कुमार कस्टोडियल मामले में भी जिन पुलिसकर्मियों को सजा दी गई वे बेकसूर थे।
असली दोषी वहां के राजनीतिक आका और पुलिस प्रमुख हैं, विधानसभा में धमाका, चेन्नई पुलिस में सुधार लिए एक सबक बने।
गौरतलब है कि पूर्व में भी कई बार ऐसी धमकी दी जा चुकी है। खासकर सिविल कोर्ट में कई बार इस वजह से अफरातफरी मच गई।