Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Assembly Speaker: कौन हैं नंद किशोर यादव? BJP ने स्पीकर बनाकर दे दिया बड़ा संदेश, यहां पढ़ें अब तक का सियासी सफर

    By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 03:12 PM (IST)

    Nand Kishore Yadav पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव बृहस्पतिवार को विधानसभा में स्पीकर के आसन पर आसीन हो गए। उन्हें सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना ...और पढ़ें

    विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव
    विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव

    HighLights

    1. पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री रहे यादव
    2. लगातार सातवीं बार विधायक बने नंद किशोर यादव

    राज्य ब्यूरो, पटना।  Bihar Assembly Speaker भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) बृहस्पतिवार को स्पीकर पद पर आसीन हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उनके आसन पर बैठाया।

    बता दें कि यादव ने  मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विधिवत नामांकन किया था। भाजपा के सात बार विधायक रह चुके नंद किशोर यादव पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नीतीश सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे हैं।

    यादव का सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पथ निर्माण मंत्री के रूप में रहा है। 34 वर्ष से भाजपा विधायक रहे नंद किशोर यादव 1969 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। पार्टी के अंदर उनका नाम बड़े यादव नेता के रूप में शुमार है। बिहार भाजपा के नेताओं में नंद किशोर का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उम्दा समन्वय के लिए जाना जाता है।

    यादव को पहले भी मिल चुकी है बड़ी जिम्मेदारी

    भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 2003 में यादव को बिहार राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का संयोजक भी बनाया था। वहीं, 2013 में बिहार भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद पार्टी ने नंद किशोर को नेता प्रतिपक्ष बनाकर बड़ा संदेश दिया था।

    खबरें और भी

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Kishor) ने एक फिर से विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नंद किशोर के नाम की घोषणा कर यादव वोट बैंक को साधने की नए सिरे से पहल तेज कर दी है।

    यह भी पढ़ें-

    जब नंदकिशोर यादव बोले- पकड़कर बैठाइएगा..., Tejashwi Yadav ने स्पीकर के छू लिए पैर

    Bihar Politics: 'ठाकुर के कुएं में अभी पानी बहुत है...सब को पिलाना है', RJD विधायक चेतन आनंद ने कसा तेजस्वी यादव पर तंज

    'कोई नहीं आएगा तो...' Chetan Anand के धोखे को सह नहीं पाए Tejashwi Yadav, सदन में भावुक होकर कह दी दिल की बात