यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Bar Council Election: बार काउंसिल चुनाव के मद्देनजर BCI ने जारी किए दिशा-निर्देश, लिया अहम फैसला
Bar Council of India Decision बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बिहार स्टेट बार काउंसिल एवं अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनज़र यह फ़ैसला लि ...और पढ़ें

HighLights
- बीसीआई को मिली शिकायतों के आधार पर सचिव श्रीमंतों सेन ने लिया फैसला
- वित्तीय शक्ति के प्रयोग पर रोक, उल्लंघन करने पर माना जाएगा कदाचार
राज्य ब्यूरो, पटना। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बिहार स्टेट बार काउंसिल एवं अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनज़र यह फ़ैसला लिया है कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारी यदि बार काउंसिल का चुनाव जीत जाते हैं तो उनको परिणाम प्रकाशन के 30 दिन के भीतर ही एसोसिएशन के पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।
बीसीआई को मिली शिकायतों के आधार पर सचिव श्रीमंतों सेन ने यह फ़ैसला लिया है। आरोप लगाया गया है कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारी वोट प्राप्त करने के लिए अपनी शक्ति और पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। अपने मतदाताओं को चीजों की पेशकश करके लुभा रहे हैं और बार एसोसिएशन के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
वित्तीय शक्ति का प्रयोग करने पर लगी रोक