Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत का संगम बना बिहार; यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 07:42 AM (IST)

    Vande Bharat Train Bihar बिहार में वंदे भारत अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का संगम हो रहा है जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत हो रही है। ...और पढ़ें

    वंदे भारत, अमृत भारत एवं नमो भारत का संगम बना बिहार
    वंदे भारत, अमृत भारत एवं नमो भारत का संगम बना बिहार

    HighLights

    1. बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ समय की भी हो रही बचत, इस तरह की ट्रेन की लंबे समय से की जा रही थी मांग l
    2. उत्तरी बिहार के विभिन्न शहरों से पटना पहुंचकर दिनभर काम करने के बाद शाम को लौट सकेंगे लोग

    नीरज कुमार, पटना। देश में ही अत्याधुनिक तकनीक से तैयार तीन ट्रेनों का संगम बिहार बन गया है। वंदे भारत, अमृत भारत एवं नमो भारत ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ समय की भी बचत हो रही है।

    वंदे भारत ट्रेन बिहार को पड़ोसी राज्यों से जोड़ती हैं। फिलहाल, राज्य से पांच वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। अमृत भारत ट्रेन बिहार को देश की आर्थिक राजधानी से जोड़ रही है।

    वहीं, नमो भारत ट्रेन उत्तरी बिहार को राजधानी पटना से जोड़ रही है। नमो भारत ट्रेन गुजरात के बाद बिहार में चलाई जा रही है। यह देश की दूसरी नमो भारत ट्रेन है, जो उत्तरी बिहार के जयनगर से पटना के बीच चलाई जा रही है।

    नमो भारत ट्रेन।

    इस ट्रेन ने राज्य के सीमावर्ती इलाके को राजधानी से जोड़कर आवागमन को काफी सरल बना दिया है। इस तरह की ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता है कि उत्तरी बिहार के विभिन्न शहरों से पटना पहुंचकर दिनभर राजधानी में काम करने के बाद शाम को लौट सकते हैं।

    उत्तरी बिहार से काफी संख्या में लोग सरकारी काम से सचिवालय आते हैं। उनके लिए नमो भारत काफी लाभदायक ट्रेन मानी जा रही है।

    बिहार को देश की आर्थिक राजधानी से जोड़ रही अमृत भारत 

    भारतीय रेलवे की ओर से सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलाई जाने वाली अमृत भारत ट्रेन बिहार को देश की आर्थिक राजधानी से जोड़ रही है। सहरसा से इस ट्रेन को चलाकर रेलवे ने देश के सीमावर्ती इलाके को सीधे मुम्बई से जोड़ा है।

    खबरें और भी

    यह ट्रेन पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर से गुजर रही है। यह ट्रेन आगामी चार मई से प्रत्येक रविवार को सहरसा से गुजरेगी। रेलवे ने यह निर्णय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया है। सहरसा एवं आसपास के शहरों से काफी संख्या में लोग प्रतिवर्ष मुम्बई जाते हैं।

    पटना से चलाई जा रही पांच वंदे भारत ट्रेनें 

    भारतीय रेलवे की ओर से वर्तमान में पटना से पांच वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। पटना से गोमतीनगर वंदे भारत ट्रेन को काफी सफल माना जा रहा है।

    वंदे भारत ट्रेन।

    पटना से टाटा एवं पटना से रांची जाने वाली ट्रेन बिहार-झारखंड को जोड़ने में काफी सहायक साबित हो रही है।

    वहीं, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन भी यात्रियों से भरी रहती है। इन ट्रेनों के परिचालन होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है।

    भारतीय रेलवे की ओर से तीनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन बिहार में किया जा रहा है। इससे राज्य के यात्रियों को प्रदेश के अन्दर या आसपास के राज्यों में आने-जाने में काफी सुविधा हो रही है। नमो भारत, अमृत भारत एवं वंदे भारत अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। इसका लाभ यात्रियों को मिल रहा है। - सरस्वती चंद्र, सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Rapid Train: पटना से करीब हुआ नेपाल, नमो भारत ट्रेन के चलने से सुविधा के साथ हो रही समय की बचत

    Bihar Rapid Train: बिहार को मिली पहली नमो भारत रैपिड ट्रेन, इस रूट को करेगी कवर; पढ़ें डिटेल