विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Bijli: कट जाएगा बिजली कनेक्शन, आज ही निपटा लें ये जरूरी काम; एक्शन में विद्युत विभाग

Published: Fri, 13 Sep 2024 03:31 PM (IST)

बिहार में बिजली बिल बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू हो गई है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन ...और पढ़ें

बकाया राशि जमा नहीं करने पर कट जाएगी बिजली (सांकेतिक तस्वीर)
बकाया राशि जमा नहीं करने पर कट जाएगी बिजली (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अप्रैल से अगस्त माह तक 1.21 लाख बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा है।
  2. बिजली कंपनी ने निर्देश दिया है कि बकाया पर बिजली कनेक्शन कटने के बाद बकाया राशि जमा नहीं करने वालों पर नजर रखें।

जागरण संवाददाता, पटना। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बकायेदारों से बकाया राशि वसूली करने तथा बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध छापेमारी के लिए विशेष अभियान चलाएगा। बकाया राशि जमा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस संबंध में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से निर्देश जारी कर दिया है।

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अप्रैल से अगस्त माह तक 1.21 लाख बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा है। साथ ही, बिजली चोरी पकड़ने का अभियान भी चलाया जा रहा है। अप्रैल से अगस्त के बीच 13,195 प्राथिमकी दर्ज कराई गई है। 38.90 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है तथा 27.19 करोड़ रुपये की वसूली भी कर ली गई है।

डिफॉल्टरों पर रखें नजर

बिजली कंपनी ने निर्देश दिया है कि बकाया पर बिजली कनेक्शन कटने के बाद बकाया राशि जमा नहीं करने वालों पर नजर रखें। बिजली चोरी करने की स्थिति में जुर्माना लगाएं।

बिजली कंपनी के निर्देश के बाद पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान के महाप्रबंधक श्रीराम सिंह ने बताया कि सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि बकाया रहने पर बिजली कनेक्शन काटें। बिजली चोरी के विरुद्ध में छापेमारी अभियान चलाएं।

पटना अंचल के अधीक्षण अभियंता शंकर चौधरी ने बताया कि बिजली चोरी के विरोध में छापेमारी अभियान चालू कर दिया गया है। एसटीएफ के साथ आपूर्ति प्रमंडल के अभियंता छापेमारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Smart Meter in Bihar: स्मार्ट मीटर नहीं लगाया तो काट दी पूरे गांव की बिजली, फिर लोगों ने सिखा दिया सबक

ये भी पढ़ें- Bihar Bijli: बिहार में बिजली चोरों पर ताबड़तोड़ एक्शन! महज 5 महीने में 13 हजार FIR; लाखों का कटा कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।