Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में दिखेगा बिहार की 'बीरो पावर', IIT की टॉप 100 की लिस्ट में रहा शामिल

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:39 PM (IST)

    बिहार का अग्रणी एग्रीटेक डीपटेक स्टार्टअप बीरो पावर प्राइवेट लिमिटेड 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देश के शीर्ष पांच स् ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति भवन में दिखेगा बिहार की बीरो पावर

    राष्ट्रपति भवन में दिखेगा बिहार की बीरो पावर

    HighLights

    1. बीरो पावर राष्ट्रपति भवन स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयनित।

    2. सह-संस्थापक माया वर्मा करेंगी कंपनी का प्रतिनिधित्व।

    3. कृषि नवाचार में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार सरकार के बिहार स्टार्टअप से जुड़ा अग्रणी एग्रीटेक डीपटेक स्टार्टअप बीरो पावर प्राइवेट लिमिटेड का चयन राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में 15 अगस्त को आयोजित राष्ट्रपति के स्वतंत्रता दिवस "एट होम" समारोह के लिए देश के शीर्ष पांच स्टार्टअप्स में किया गया है। 

    इस प्रतिष्ठित समारोह में कंपनी की सह-संस्थापक माया रामसमुझ वर्मा बीरो पावर का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसे कंपनी के नवाचार, सामाजिक प्रभाव और कृषि क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान माना जा रहा है।

    आधुनिक कृषि तकनीकों का विकास कर रहा बीरो पावर

    राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक आमंत्रण पत्र गुरुवार को भारतीय डाक विभाग के माध्यम से माया रामसमुझ वर्मा के पटना स्थित आवास पर पहुंचाया गया। कंकड़बाग उप-मंडल के डाक निरीक्षक विमल दीप कुमार ने अपनी टीम के साथ आमंत्रण पत्र सौंपते हुए कंपनी को बधाई दी।

    बीरो पावर, SABAGRIs और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के सहयोग से किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों का विकास कर रहा है। कंपनी का विनिर्माण संयंत्र पटना जिले के बिहटा स्थित सिकंदरपुर में है। बीरो पावर को IIT रोपड़ AWaDH की ओर से टॉप-100 इनोवेटिव स्टार्टअप्स तथा टाटा सोशल एंटरप्राइज चैलेंज में टॉप-50 स्टार्टअप्स का सम्मान मिल चुका है। 

    कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ रजनीश कुमार आईआईएम काशीपुर के पूर्व छात्र हैं और उद्योग जगत में 14 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2021 से वे बिहार में रहकर कृषि क्षेत्र में नवाचार आधारित तकनीकों के विकास पर कार्य कर रहे हैं।


    खबरें और भी