यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics : सम्राट चौधरी बोले- बिहार को 'नीतीश मुक्त' बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही भाजपा
Samrat Choudhary बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्ह ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला हमला
- सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा की कृपा से नीतीश सीएम बने थे
- सीएम नीतीश ने दिल्ली से लौटकर किया भाजपा पर पलटवार
पीटीआई, पटना। बीजेपी बिहार को 'नीतीश मुक्त' बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। यह बात बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है। उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक गलतफहमी पहले नीतीश बाबू निकाल दीजिए कि अटल बिहारी वाजपेयी की कृपा से वो मुख्यमंत्री बने।
अटल जी और भाजपा की कृपा से बने मुख्यमंत्री : सम्राट
उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी और भाजपा (जोर देकर) की कृपा से मुख्यमंत्री बने, तो कृपा याद रखें। मेरा इतना ही आग्रह है।
भाजपा; अटल जी के समय भी भाजपा के नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी के और आज भी मोदी जी और नड्डा जी भाजपा के नेता हैं। इसलिए एकदम बेफिक्र रहिए, भाजपा पूर्णरूप से नीतीश मुक्त बिहार बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ेगी।
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के दिल्ली जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्हें आईएनडीआईए के किसी नेता ने समय नहीं दिया होगा। इसलिए वह लौट आए।
शरद ने दिया मुंबई बैठक का आमंत्रण, 31 को जाएंगे : नीतीश
इधर, दिल्ली से लौटने के बाद गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम पक्का होगा, अच्छा होगा और देश के हित में होगा। विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह आईएनडीआईए के गठन का प्रभाव है कि एनडीए की बैठक होने लगी है। वह पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि विपक्षी दलों के गठबंधन को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएनडीआईए के गठन से पहले एनडीए की बैठक कहां होती थी? चलिए, कम से कम एनडीए की बैठक तो होने लगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राकांपा नेता शरद पवार के कहीं और जाने की संभावना को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा-उनसे टेलीफोन पर बातचीत हुई है। 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में हमलोगों की बैठक है। हम उसमें जा रहे हैं।