Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हुई चुनावी तैयारियों की समीक्षा, राज्‍य प्रभारी ने इस योजना पर जताया संतोष

    By Edited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 02:25 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर शुक्रवार देर रात बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई ब ...और पढ़ें

    प्रदेश भाजपा कार्यालय के कैलासपति मिश्र सभागार में स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती समारोह में शामिल पार्टी नेता।
    प्रदेश भाजपा कार्यालय के कैलासपति मिश्र सभागार में स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती समारोह में शामिल पार्टी नेता।

    HighLights

    1. 'निषाद समाज के बीच खुशी की लहर' मीटिंग में हुई चर्चा
    2. अनुषांगिक संगठनों का नए सिरे से पुनर्गठन नहीं होने पर कराया गया ध्‍यान आकृष्‍ट

    राज्य ब्यूरो, पटना: लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर शुक्रवार देर रात बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक कार्यक्रम और गतिविधियों की समीक्षा हुई।

    इस दौरान बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने लोकसभा क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम को लेकर संतोष जताया। बलिदानियों के सम्मान में शुरू अपना देश-अपनी माटी कार्यक्रम के साथ अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।

    बैठक में हरि सहनी को लेकर हुई चर्चा

    इस दौरान अभी तक बलिदानियों के स्वजनों के बीच सकारात्मक संदेश गया है। हरि सहनी को विधान परिषद में प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। कोर ग्रुप सदस्यों ने बिहार प्रभारी को बताया कि पहल का बहुत ही सकरात्मक परिणाम रहा है।

    खासकर निषाद समाज के बीच खुशी की लहर है। सांसद, विधायक और विधान पार्षदों को लोकसभा क्षेत्रों में दी गई जिम्मेदारी की कसौटी पर खरे उतरने की ओर तावड़े ने ध्यान आकृष्ट किया।

    वहीं, अभी तक अनुषांगिक संगठनों का अभी तक नए सिरे से पुनर्गठन नहीं होने की ओर भी कोर ग्रुप सदस्यों ने अध्यक्ष और बिहार प्रभारी का ध्यान आकृष्ट कराया।

    बैठक में मुख्य रूप से राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा उपस्थित थे।