विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जायसवाल-सम्राट और विजय सिन्हा; BJP की 'तिकड़ी' ने तैयार किया 1:100 का फॉर्मूला; लालू-तेजस्वी की उड़ेगी नींद?

Published: Thu, 22 Aug 2024 02:45 PM (IST)

बिहार बीजेपी की तिकड़ी यानी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने 1100 का फॉर्मूला ...और पढ़ें

विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)
विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार भाजपा ने तय किया एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
  2. दिलीप जायसवाल ने की घोषणा, पहली सितंबर को पार्टी शुरू करेगी सदस्यता अभियान
  3. सुनील बंसल बोले- पार्टी के लिए सदस्यता अभियान हर व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम

राज्य ब्यूरो, पटना। पटना के रविंद्र भवन में बुधवार को भाजपा की ओर से पहली सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया।

उन्होंने कहा कि अगर पदाधिकारी या कार्यसमिति का सदस्य बनना है तो एक सक्रिय सदस्य को कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बिहार में एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हम कर्मठ कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस लक्ष्य से आगे निकले।

दिलीप जायसवाल ने कहा, लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी कमजोर नजर आई उन पर अधिक ध्यान देना है। हमें समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ना है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने को हर कोई तत्पर है, इस बार भी सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा विश्व की सबसे पार्टी के रूप में उभर के सामने आएगी।

प्रति बूथ बनाएं दो सौ सदस्य: बंसल

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी के लिए सदस्यता अभियान हर व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम है। यह अभियान इस मामले में भी काफी महत्वपूर्ण है कि अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रति बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने की अपील की।

विपक्ष भ्रमजाल फैलाने में जुटा: सम्राट चौधरी

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों के घर-घर तक पहुंच रही है। यह सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संघर्ष के कारण संभव हुआ है। आज विपक्ष किसी भी मुद्दे को लेकर भ्रमजाल फैलाने की कोशिश कर रहा है। सदस्यता अभियान के माध्यम से विपक्ष के भ्रमजाल को भी तोड़ना है।

कार्यशाला को सांसद अतुल गर्ग, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय, सतीश चंद्र दूबे के अतिरिक्त कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी संबोधित किया।

सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी: विजय सिन्हा

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम हमें प्रदेश के सभी घरों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी है। समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है। पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय समिति गठित की है। समिति का संयोजक जीवेश मिश्रा को बनाया गया है। इस समिति में प्रमोद चंद्रवंशी, लाजवंती झा, रत्नेश कुशवाहा एवं ओम प्रकाश भुवन को भी रखा गया है।

कार्यशाला में पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री, जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित प्रदेश के पदाधिकारी, सभी जिला में बनाए गए चार सदस्यीय टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh: चिराग पासवान ने किया 'भारत बंद' का समर्थन, प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- Bihar Reservation: जीतन राम मांझी की नीतीश कुमार से नई डिमांड, कहा- 18 जातियों को मिलना चाहिए 10% आरक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।