विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार भाजपा की नई कार्यकारिणी : सम्राट चौधरी की 'स्मार्ट टीम' से 'माननीय' नदारद, महज शंभू बचा पाए अपनी कुर्सी

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
Published: Wed, 09 Aug 2023 04:52 PM (IST)

Bihar BJP Executive Committee बिहार में प्रदेश भाजपा ने अपनी नई कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। इसमें नए लोगों ...और पढ़ें

Bihar BJP Executive Committee : सम्राट चौधरी की 'स्मार्ट टीम' से 'माननीय' नदारद, महज शंभू बचा पाए अपनी कुर्सी
Bihar BJP Executive Committee : सम्राट चौधरी की 'स्मार्ट टीम' से 'माननीय' नदारद, महज शंभू बचा पाए अपनी कुर्सी

HighLights

  1. सम्राट चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं
  2. प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में दिया गया है पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को महत्व
  3. पुरानी कार्यकारिणी के चारों महामंत्री की छुट्टी हो गई है, इस 12 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

Bihar BJP Executive Committee : राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

खास बात यह है कि सम्राट की इस नई 'स्मार्ट टीम' से 'माननीय' नदारद हैं। महज एक ही नेता अपनी कुर्सी बचा पाए हैं।

साथ ही सम्राट चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प से संगठन के निर्माण में नए आयाम स्थापित करेंगे।

गिनती के चेहरों को छोड़ दें तो अधिसंख्य नए लोगों को दायित्व मिला है। कुछ पुराने लोग प्रोन्नत किए गए हैं। नई कार्यकारिणी में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को महत्व मिला है।

पुरानी कार्यकारिणी के चारों महामंत्री की छुट्टी हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष में एकमात्र सिद्धार्थ शंभू अपनी कुर्सी बचा पाए हैं।

एमपी, एमएलए और एमएलसी की छुट्टी

सम्राट चौधरी की टीम और भाजपा की नई कमेटी में पुराने महामंत्रियों का पत्ता साफ कर दिया गया है। डॉ. संजय जायसवाल के समय के महामंत्रियों को इस बार जगह नहीं दी गई।

नई कमेटी में शिवेश राम, राजेश वर्मा, जगरनाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल को महामंत्री बनाया गया है।

पुराने महामंत्री बदले गए

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की टीम में विधान पार्षद देवेश कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी महामंत्री थे। इस बार इनमें से किसी को भी जगह नहीं मिली। सम्राट चौधरी की नई कमेटी में इस बार पांच महामंत्री बनाए हैं।

इस बार नेतृत्व ने किसी सांसद, विधायक-विधान पार्षद को प्रदेश कमेटी में जगह नहीं देने का निर्णय लिया था। यही वजह है कि सम्राट चौधरी ने नई कमेटी की जो घोषणा की है, उसमें माननीयों को जगह नहीं मिली।

12 नेता बने प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में केवल सिद्धार्थ शंभू अपनी कुर्सी बचा पाए। नए उपाध्यक्ष में डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, डॉ. राजभूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया और संतोष पाठक 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 12 प्रदेश मंत्री, एक मुख्यालय प्रभारी, दो सह प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, दो सह-कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। नई कमेटी में कुल 38 नेताओं को जगह दी गई है।