Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार भाजपा की नई टीम को मिला प्रभार, 5 महामंत्रियों को 52 जिलों का जिम्मा; सबसे ज्यादा धनराज शर्मा के पास

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 12:03 AM (IST)

    बिहार भाजपा में पांच नव मनोनीत महामंत्रियों को संभाग और जिलेवार दायित्व सौंपे गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों ...और पढ़ें

    बीजेपी का झंडा। फाइल फोटो

    बीजेपी का झंडा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पांच नए महामंत्रियों को संभाग व जिलेवार दायित्व।

    2. प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन विस्तार, मजबूती पर की चर्चा।

    3. बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया गया बल।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार भाजपा में प्रदेश संगठन का पुनर्गठन के उपरांत रविवार को पार्टी के पांच नव मनोनीत महामंत्रियों के बीच संभाग व जिलेवार दायित्व का बंटवारा कर दिया गया।

    इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन विस्तार, मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा की। उन्होंने भाजपा के 13 संभाग एवं 52 संगठनात्मक जिलों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। साथ ही एक-एक महामंत्री को उनके दायित्व से अवगत कराया।

    बैठक के दौरान आगामी सदस्यता विस्तार, प्रशिक्षण गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के साथ समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करना है।

    धनराज को मिथिला और तिरहुत तो प्रीति को 10 जिलों का जिम्मा

    प्रदेश नेतृत्व ने महामंत्री धनराज शर्मा को मिथिला एवं तिरहुत संभाग का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही 12 संगठनात्मक जिलों का दायित्व दिया है। इसमें दरभंगा पूर्वी, दरभंगा पश्चिमी, मधुबनी, झंझारपुर, समस्तीपुर उत्तरी एवं समस्तीपुर दक्षिणी, वैशाली उत्तरी, वैशाली दक्षिणी, मुजफ्फरपुर पूर्वी, मुजफ्फरपुर पश्चिमी, सीतामढ़ी एवं शिवहर है।

    महामंत्री नितिन अभिषेक को मगध एवं शाहाबाद संभाग का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही 10 संगठनात्मक जिले का दायित्व दिया गया है। इसमें जहानाबाद, गया पश्चिमी, गया पूर्वी, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, कैमूर, रोहतास, बक्सर एवं भोजपुर जिले का दायित्व दिया गया है।

    महामंत्री सरोज रंजन पटेल को चंपारण एवं सारण संभाग का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही उक्त दोनों संभाग के 10 जिले बगहा, रक्सौल, बेतिया, मोतिहारी, ढाका, सिवान पश्चिमी, सिवान पूर्वी, गोपालगंज, सारण पूर्वी एवं सारण पश्चिमी संगठनात्मक जिले सम्मिलित है।

    खबरें और भी

    महामंत्री राजेश झा राजू को तीन संभाग भागलपुर, कोशी एवं सीमांचल का दायित्व दिया है। इसमें 10 संगठनात्मक जिले सम्मिलित हैं। राजेश झा को भागलपुर, बांका, नवगछिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार एवं किशनगंज जिले में संगठन का विस्तार करेंगे।

    महामंत्री प्रीति शेखर चार संभाग के 10 जिले में संगठन का दायित्व देखेंगीं। इसमें पटना महानगर, पटना ग्रामीण, बाढ़, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, नालंदा एवं शेखपुरा जिले शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार यातायात पुलिस में पोस्टिंग के बदले नियम, अब नए मानकों के आधार पर होगा चयन

    यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार से गन प्वाइंट पर लिया गया इस्तीफा, आनंद मोहन के बयान से बिहार में मचा सियासी भूचाल