Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Protest Update: पटना में लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत, पुलिस ने सिर पर मारी लाठी; कई सांसद-विधायक घायल

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 03:14 PM (GMT+05:30)

    रोजगार भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस की ओर स ...और पढ़ें

    पटना विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता की मौत, कई सांसद और विधायक घायल
    पटना विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता की मौत, कई सांसद और विधायक घायल

    जागरण संवाददाता, पटना: बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस की ओर से की गई लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।

    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बता दें कि विजय कुमार सिंह साल 2013 से 2016 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। साल 2023 में उन्‍हें जिला महामंत्री बनाया गया था।

    जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर पर लाठी मारी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उनको आनन-फानन तारा अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद बाद पीएमसीएच अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने मौत की पुष्टि की है।

    जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इस रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। गुरुवार की दोपहर एक बजे के बाद जैसे मार्च में शामिल भाजपा नेता गांधी मैदान से विधानसभा की ओर बढ़े। तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आगे बढ़ने से रोका। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

    खबरें और भी

    जहानाबाद सदर के कल्पा गांव में रोते बिलखते विजय सिंह के स्वजन।

    पुलिस ने मार्च में शामिल भाजपा नेताओं से रुकने की अपील की,लेकिन भीड़ नहीं रुकी। इसके बाद में पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। कई भाजपा सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए हैं।

    इस दौरान भाजपा के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी पुलिस की लाठी लगी। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए न सिर्फ लाठीचार्ज किया बल्कि प्रदर्शनकारियों पर पानी के बौछार से भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने बलप्रयोग किया।

    यह नीतीश सरकार की बौखलाहट का नतीजा

    नड्डा पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पर BJP के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुई लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट दायर हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं।''

    पटना डीएम कार्यालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि छज्जू बाग में सड़क किनारे एक शख्‍स बेहोश मिला। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उसे पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।