विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक अनार है और 100 बीमार हैं! भाजपा का I.N.D.I.A. की बैठक से पहले PM उम्मीदवारी को लेकर करारा वार

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
Published: Tue, 29 Aug 2023 04:19 PM (IST)

बिहार में सियासी पारा लोकसभा चुनावों के नजदीक आने से पहले ही चढ़ा हुआ है। सियासी बयानबाजी जोरों पर है। ...और पढ़ें

एक अनार है और 100 बीमार हैं! भाजपा का I.N.D.I.A. की बैठक से पहले PM उम्मीदवारी को लेकर करारा वार
एक अनार है और 100 बीमार हैं! भाजपा का I.N.D.I.A. की बैठक से पहले PM उम्मीदवारी को लेकर करारा वार

HighLights

  1. बिहार भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर महागठबंधन पर हमला बोला
  2. भारतीय जनता पार्टी के एक्स हैंडल पर साझा की गई एक पोस्ट को भी रीपोस्ट किया

जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। विपक्षी दलों के महागठबंधन आईएनडीआईए की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को विपक्ष में पीएम पद की उम्मीदवार को लेकर करारा वार किया है।

बिहार भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर महागठबंधन पर हमला बोला है। इस पोस्ट में भाजपा ने लिखा है कि कौन बनेगा घमंडिया गठबंधन का उम्मीदवार, एक अनार है और 100 बीमार हैं!

नेता प्रतिपक्ष बोले- ये गुंडाराज नहीं तो क्या है?

इसके साथ ही बिहार भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में वह बिहार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

उन्होंने इसमें कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार के आने के बाद अपराधियों ने गुंडाराज ला दिया है। सिन्हा ने पत्रकार विमल कुमार की हत्या, छापामारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला आदि उदाहरण देते हुए अपनी बात कही है।

लूजर अवार्ड 2024 गोज टू...

इसके अलावा बिहार भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी के एक्स हैंडल पर साझा की गई एक पोस्ट को भी दोबारा से साझा (रीपोस्ट) किया है।

इसमें उदाहरण के तौर पर ऊंची कूद खेल की तस्वीर देते हुए लिखा है- लूजर अवार्ड 2024 गोज टू... (2024 में हार का पुरस्कार जाता है...)।

लालू यादव के बिगड़े बोल

बहरहाल, इधर दूसरी ओर मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बोल बिगड़ गए हैं। उन्होंने मुंबई जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

लालू यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नरेटी (गला) पर चढ़ने जा रहे हैं।

उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी (गला) पर चढ़ने जा रहे हैं हम लोग। नरेंद्र मोदी का नरेटी पकड़े हुए हैं हम, हटाना है।

CM नीतीश कुमार का लोकसभा चुनाव पर बड़ा बयान

उधर, नालंदा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। इसके साथ ही उन्होंने जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से दिए गए हलफनामे पर पहली प्रतिक्रिया भी दी।

उन्होंने कहा कि जातीय गणना का कार्य राज्य के हित में है। नीतीश ने दोहराया कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। अभी कौन-कौन लोग इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे यह कहना ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि पता चल जाएगा कि और कौन लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। नीतीश ने इसके बाद आशंका जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले कभी भी हो सकता है।