Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 12th Toppers List 2024: इंटरमीडिएट का रिजल्ट हुआ आउट, यहां देखें साइंस के टॉपरों की पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 03:04 PM (IST)

    बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट परजाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी करने ...और पढ़ें

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में टॉप टेन टॉपर्स की लिस्ट।
    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में टॉप टेन टॉपर्स की लिस्ट।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार बोर्ड ने पूर्व में जारी सूचना के अनुसार शनिवार यानि 23 मार्च को इंटमीडिएट के परिणाम जारी कर दिये हैं। बिहार बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर परिणाम जारी कर किए हैं। इस साल 87.21 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यह रिजल्ट पिछले साल के परिणाम 83.70 प्रतिशत के मुकाबले काफी बेहतर है।

    बिहार बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। बोर्ड ने जिलेवार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों की लिस्ट भी जारी कर दी है। ये है

    टॉपर्स की स्थिति

    साइंस स्ट्रीम में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया है। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में पटना के तुषार कुमार ने बाजी मारी है। जबकि कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने परचम लहराया है।

    साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स

    मृत्युंजय कुमार- 481, 96.20%

    सिमरन गुप्ता- 477, 95.40%

    वरुण कुमार- 477, 95.40%

    प्रिंस कुमार- 476, 95.20%

    आकृति कुमारी- 475, 95.00%

    राजा कुमार- 475, 95.00%

    सना कुमारी- 475, 95.00%

    प्रज्ञा कुमारी- 474, 94.80%

    अनुष्का गुप्ता- 474, 94.80%

    अंकिता कुमारी- 474, 94.80%

    प्रिंस राज- 474, 94.80%

    यहां देखें अपना रिजल्ट

    बिहार बोर्ड की इन वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    biharboardonline.bihar.gov.in

    seniorsecondary.biharboardonline.com

    biharboardonline.com

    इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

    बिहार बोर्ड के द्वारा इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित कराई गई थी। 12वीं की परीक्षा 01 फरवरी से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित कराई गई थी। एग्जाम के बाद अब रिजल्ट का एलान कर दिया गया है, जिसे बिहार बोर्ड की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Toppers List 2024: बिहार बोर्ड के टॉपरों की लिस्ट जारी, ये हैं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर

    Bihar Board 12th Result: इंतजार खत्म, जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें टॉपर्स की लिस्ट

    Lalu Yadav ने बेटी रोहिणी को पहले क्यों नहीं दिया टिकट? सम्राट चौधरी ने RJD सुप्रीमो से पूछ ली चुभने वाली बात

    केजरीवाल के बाद अगला कौन? विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में ED पहुंची बिहार, लालू-तेजस्वी की बढ़ सकती है टेंशन