यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Board 12th Result Update: इंतजार खत्म! आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी दी है। आनंद क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। BSEB 12th Result Date And Time बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट शनिवार को जारी करेगा। परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे समिति कार्यालय में जारी किया जाएगा।
छात्र रिजल्ट bsebinter.org और http://results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं।
इंटर परीक्षा एक से 12 फरवरी तक आयोजित की गयी थी। परीक्षा में 13,04,352 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 6,77,921 छात्र, जबकि 6,26,431 छात्राएं शामिल हुई थी।
परीक्षा 38 जिलों में 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 फरवरी से चार मार्च तक चला था। मूल्यांकन समाप्त होने के 19 वां दिन रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- JDU Candidates List: लालू के बाद नीतीश कुमार भी एक्टिव, 16 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल; केवल 3 पर नए प्रत्याशी
ये भी पढ़ें- RJD Candidates List: लालू यादव ने इन सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार, 10 प्रत्याशियों को दे दिया सिंबल