Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 12th Topper List 2024: पिछले साल 12th में टॉप-10 में किसने मारी थी बाजी? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 09:36 AM (IST)

    Bihar Board 12th Result 2025 बिहार बोर्ड 12वीं के लाखों परीक्षार्थी 2025 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो कुछ ही देर में घोषित हो जाएगा। इ ...और पढ़ें

    बिहार बोर्ड टॉपर लिस्ट 2024 की पूरी जानकारी (जागरण)
    बिहार बोर्ड टॉपर लिस्ट 2024 की पूरी जानकारी (जागरण)

    HighLights

    1. पिछले साल 23 मार्च, 2024 को जारी हुआ था परिणाम
    2. साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक के साथ टॉप किया था

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Board 12th Topper List: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज दोपहर 1:15 बजे 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित करने जा रही है। इस घोषणा ने छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है, जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    राज्य भर में 1,677 केंद्रों पर लगभग 12.92 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है, परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे। इसी के साथ टॉपरों की भी लिस्ट जारी होगी।

    तो चलिए इससे पहले आज हम आपलोगों को पिछले साल 2024 के बिहार बोर्ड इंटर के टॉपरों की लिस्ट बताने जा रहे हैं....

    ये थी 2024 में बिहार बोर्ड के टॉपरों की स्थिति

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने टॉप किया था। साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक के साथ टॉप किया था। कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया था।

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में साइंस में टॉप 5 में 11 छात्र-छात्राएं, आर्ट में 5 और कॉमर्स में टॉप 5 में 8 छात्र-छात्राएं थीं। तीनों संकाय मिलाकर कुल 24 छात्र-छात्राएं टॉप 5 पोजिशन पर रहे थे।

    विज्ञान में टॉपर रहे छात्र/छात्राओं की सूची

    छात्र/छात्रा का नाम विज्ञान संकाय में अंक प्रतिशत
    मृत्युंजय कुमार 481 96.20%
    सिमरन गुप्ता 471 95.40%
    वरुण कुमार 477 95.40%
    प्रिंस कुमार 476 95.20%
    आकृति कुमारी 475 95.00%
    राजा कुमार 475 95.00%
    सना कुमारी 475 95.00%
    प्रज्ञा कुमारी 474 94.80%
    अनुष्का गुप्ता 474 94.80%
    अंकिता कुमारी 474 94.80%
    प्रिंस राज 474 94.80%

    आर्ट में टॉपर रहे छात्र/छात्राओं की सूची

    छात्र/छात्रा का नाम कला संकाय में अंक प्रतिशत
    तुषार कुमार 482 96.80%
    निशी सिन्हा 473 94.60%
    तनु कुमारी 472 94.40%
    कुमार निशांत 469 93.80%
    अभिलाषा 468 93.80%

    कॉमर्स में टॉपर रहे छात्र/छात्राओं की सूची

    छात्र/छात्रा का नाम वाणिज्य संकाय में अंक प्रतिशत
    प्रिया कुमारी 478 95.60%
    सौरव कुमार 470 94.00%
    गुलशन कुमार 469 93.80%
    कुणाल कुमार 469 93.80%
    सुजाता कुमारी 468 93.60%
    साक्षी कुमारी 468 93.60%
    धर्मवीर कुमार 467 93.40%
    दीपाली कुमारी 467 93.40%

    BSEB Topper 2025 पुरस्कार राशि दोगुनी

    बिहार बोर्ड के नतीजे सबसे पहले टॉपर्स के लिए आते हैं, इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर छात्रों के लिए पुरस्कार राशि (प्राइज मनी) रखी है।

    • फर्स्ट टॉपर: 2 लाख रुपये और एक लैपटॉप, जो पहले 1 लाख रुपये हुआ करता था।

    • सेकंड टॉपर: 1.5 लाख रुपये, जो पहले 75,000 रुपये हुआ करता था।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Board Topper Verification: टॉपर वेरिफिकेशन के लिए आया बुलावा, बिहार की इस छात्रा ने मारी बाजी

    Bihar Board 12th Result 2025: आज किस समय आएगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट? BSEB ने बताया टाइम और प्रोसेस

    खबरें और भी