Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार बोर्ड के छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, सिंगल विंडो सिस्टम से तुरंत होगा समाधान

    Updated: Thu, 21 May 2026 04:55 AM (IST)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'सिंगल विंडो प्रणाली' शुरू की है। शिक्षा मंत्री मिथ ...और पढ़ें

    सिंगल विंडो सिस्टम लॉन्च करते शिक्षा मंत्री। फोटो जागरण

    सिंगल विंडो सिस्टम लॉन्च करते शिक्षा मंत्री। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को ' सिंगल विंडो प्रणाली ' की शुरुआत कर दी।

    शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को समिति के मुख्य भवन और बुद्ध मार्ग स्थित अकादमिक भवन में पूछताछ-सह-शिकायत निवारण केंद्र का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन ग्रिवांस पोर्टल भी लांच किया।

    अब छात्र और अभिभावक अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे तथा उसकी स्थिति को ट्रैक भी कर पाएंगे। शिकायतों के समाधान के बाद संबंधित आवेदक को एसएमएस और पोर्टल के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।

    बार-बार नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालयों का चक्कर

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग में जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही विद्यार्थियों और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया था।

    बिहार बोर्ड द्वारा शुरू की गई यह नई व्यवस्था विद्यार्थियों, अभिभावकों, शैक्षणिक संस्थानों और आमजनों को बड़ी राहत देगी तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी।

    उन्होंने कहा कि ' सिंगल विंडो प्रणाली' शिक्षा प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विभिन्न सेवाओं और प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    दोनों केंद्रों में पांच-पांच काउंटर

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि दोनों केंद्रों में पांच-पांच काउंटर बनाए गए हैं। इनमें मैट्रिक, इंटर, एसटीईटी, डीएलएड, छात्रवृत्ति, संबद्धता, विभिन्न परीक्षाओं तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और पंजीकरण किया जाएगा।

    प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा। संबंधित शाखा या अधिकारी को शिकायत ऑनलाइन भेजी जायेगी और आवेदक पोर्टल के माध्यम से उसकी स्थिति देख सकेंगे।

    नई व्यवस्था के तहत शिकायतों का त्वरित समाधान

    आनंद किशोर ने कहा कि यह सेवा मुख्य भवन एवं एकेडमिक भवन दोनों में पूछताछ-सह-शिकायत निवारण केंद्र की स्थापना की गई है। नई व्यवस्था के तहत शिकायतों का त्वरित समाधान, ऑनलाइन मानिटरिंग, पारदर्शी प्रक्रिया और एक ही स्थान पर सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    इससे परीक्षा और प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। पांचों काउंटर से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अंदर निवारण कर लिया जाएगा।

    सभी काउंटर पर अलग-अलग कर शिकायत

    • काउंटर नंबर 1: मैट्रिक परीक्षा एंव कंपार्टमेंटल परीक्षाओं से संबंधित सभी मामले
    • काउंटर नंबर 2: उच्च माध्यमिक परीक्षा से संबंधित मामले, इंटर वार्षिक एवं कंपार्टमेंटल परीक्षाओं से संबंधित मामलों व रजिस्ट्रेशन
    • काउंटर नंबर 3: विविध परीक्षाओं से संबंधित मामले समिति द्वारा विविध परीक्षाओं के अंतर्गत विभिन्न, जैसे एसटीइटी, डीएलएड, आइटीआइ भाषा, समक्षमता, सिमुलतला
    • काउंटर नंबर 4: शैक्षणिक (विद्यालय/ प्लस विद्यालय/डीएलएड संबद्धता एवं छात्रवृति) से संबंधित मामले, समिति द्वारा प्रदान की जाने वाली संबद्धता एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृति से संबंधित शिकायतें
    • काउंटर नंबर 5: समिति से संबंधित अन्य सभी कार्य के संबंध में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई यदि किसी व्यक्ति/विद्यार्थी को उपरोक्त के अलावा समिति से संबंधित किसी पदाधिकारी या किसी अन्य मामले यथा पेंशन आदि के संबंध में शिकायत है तो वे उसे इस काउंटर पर जमा करेंगे।

    खबरें और भी