BSEB 10th Toppers List 2026 OUT: 492 नंबर के साथ पुष्पांजलि-सबरीन बनीं स्टेट टॉपर, 81.79% छात्र पास; बेटियों का जलवा
bihar board matric result 2026 बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें छात्राओं का दबदबा रहा। जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और ...और पढ़ें

रिजल्ट में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर
HighLights
पुष्पांजलि और समरीन 492 अंक के साथ संयुक्त टॉपर बनीं।
कुल 81.79% छात्र सफल, छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।
बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar School Examination Board की मैट्रिक परीक्षा 2026 में इस बार छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। जमुई (सिमुलतला) की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन 500 में 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया।
रिजल्ट में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर
इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है। टॉपर्स की सूची में भी बेटियों का शानदार प्रदर्शन दिखा, जिससे एक बार फिर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की।
81.79% छात्र हुए सफल
इस वर्ष कुल 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। कुल मिलाकर 81.79% परीक्षार्थी पास हुए हैं, जो बिहार बोर्ड के अच्छे परिणामों में गिना जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट
रिजल्ट को शिक्षा मंत्री Sunil Kumar ने जारी किया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष Anand Kishor भी मौजूद रहे।
15 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
मैट्रिक परीक्षा में इस बार 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच राज्यभर के 1762 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र https://result.biharboardonline.org अथवा https://matricbiharboard.com पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
इंटरनेट न होने पर छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए BIHAR10 ROLLNUMBER टाइप कर 56263 पर भेजना होगा, जिसके बाद मोबाइल पर स्कोरकार्ड आ जाएगा।
लगातार 8वीं बार बना रिकॉर्ड
बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार देश में सबसे पहले मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इससे बोर्ड की तेज और पारदर्शी व्यवस्था फिर साबित हुई है।